Move to Jagran APP

नमो एप से प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो एप के जरिये भाजपा क

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Apr 2018 10:45 PM (IST)Updated: Fri, 06 Apr 2018 10:45 PM (IST)
नमो एप से प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
नमो एप से प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नमो एप के जरिये भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। कार्यकर्ता एप के जरिये प्रधानमंत्री से सीधे जुड़े। जिस कार्यकर्ता के पास प्रधानमंत्री का फोन आया उसने उनसे सवाल-जवाब भी किए। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

loksabha election banner

यमुनापार में भाजपा की ओर से ब्रह्मापुरी रोड, खजूरी गांव, नत्थूपुरा हनुमान मंदिर, सुभार्ष पार्क, घोंडा, महालक्ष्मी एनक्लेव करावल नगर, जीटीबी एंक्लेव व बाबरपुर सहित कई जगहों पर नमो एप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन जगहों पर एप कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कार्यकर्ताओं ने ध्यान से प्रधानमंत्री की बातों को सुना और जो मार्ग प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिखाया है उस पर अमल करने की शपथ ली। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने बताया कि नमो एप के जरिये पहली बार प्रधानमंत्री से कार्यकर्ता रूबरू हुए हैं। कार्यकर्ताओं का क्या रुतबा होता है, प्रधानमंत्री ने यह बखूबी बताया। उन्होंने एक घटे से ज्यादा देर तक कार्यकर्ताओं से बात की। उनके सुख दुख के साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों का हालचाल पूछा। पार्षद पुनीत शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के जरिये कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरी है। प्रधानमंत्री ने जिस तरह से कार्यकर्ताओं से बात की, उससे अहसास ही नहीं हुआ कि इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति इतनी सरलता से छोटे से छोटे कार्यकर्ता की बात को सुन सकता है।

स्थापना दिवस मनाया गया

नवीन शाहदरा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीराम  नागौरा की अध्यक्षता में भाजपा का 39वां स्थापना दिवस  मनाया गया। पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर व मिठाइयां बांटकर  खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। मनीराम ने कहा कि भाजपा  विकास के एजेंडे पर कार्य करती है। यह एक राष्ट्रवादी संगठन है। इसमें जातिवाद नहीं होता। इसमें आनंद दीक्षित, मास्टर नरेंद्र ¨सह कटारिया, मोनिका तोमर, विष्णु शर्मा, राकेश पांडे, विनोद शर्मा, अशोक सेन, राजन प्रताप, भगवती देवी ,कुणाल कौशिक व कमल चौहान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.