केजरीवाल के टकराव की राजनीति से हुआ दिल्ली को नुकसान: गोयल
भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। उन्होंने कार्यकर्ताओं व भाजपा समर्थकों से नरेंद्र मोदी को फिर से र्प्रधानमंत्री बनाने के लिए गली-गली में साइकिल रैली निकालने का आह्वान किया। उनके आवास से शुरू हुई साइकिल रैली में विधायक कपिल मिश्रा उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर अवतार सिंह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। गोयल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अरविद केजरीवाल के टकराव की राजनीतिक दिल्ली को बहुत नुकसान हुआ है। वह सिपाही से लेकर प्रधानमंत्री तक को अपशब्द कहे। झूठ बोलना अपशब्द कहना और बाद में माफी मांगना उनकी पहचान बन गई है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :
भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में केंद्रीय राज्य मंत्री विजय गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। उन्होंने कार्यकर्ताओं व भाजपा समर्थकों से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए गली-गली में साइकिल रैली निकालने का आह्वान किया। उनके आवास से शुरू हुई साइकिल रैली में विधायक कपिल मिश्रा, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर अवतार सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता गोयल ंने कहा कि अरविद केजरीवाल के टकराव की राजनीतिक से दिल्ली को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने सिपाही से लेकर प्रधानमंत्री तक को अपशब्द कहे। झूठ बोलना, अपशब्द कहना और बाद में माफी मांगना उनकी पहचान बन गई है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन वह इसके प्रति गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री कभी नहीं चाहते हैं कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले। उन्होंने हर वह काम किया जिससे कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल सके। वह इस बहाने अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा हम इसलिए चाहते हैं कि दिल्ली में अगर इस कारण से कोई विकास नहीं हो रहा है तो वह हो सके। लेकिन, केजरीवाल ने जिस तरह से संवैधानिक संस्थानों पर हमला किया और गणतंत्र दिवस परेड को रोकने की धमकी दी उससे इस मांग को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पानी, बिजली, हवा, यातायात, स्कूल, अस्पताल, बस व प्रदूषण की समस्या हल करने और अवैध कालोनियों के नियमितीकरण के लिए दिल्ली को पूर्ण राज्य की जरूरत नहीं है। आम आदमी पार्टी की सरकार चाहती तो इस काम को कर सकती थी।