Move to Jagran APP

श्रमिकों की बुनियादी सहायता के साथ कानूनी निपटारे में भी मदद : सुनील गुप्ता

दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर पश्चिम के सचिव सुनील गुप्ता ने बताया कि श्रमिकों के अधिकार के लिए काफी कार्य किये जा रहे हैं। इसके तहत हेल्प डेस्क पर आई हुई शिकायत के निवारण के लिए तत्काल सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। लोगों को राशन पहुंचाने के साथ साथ घरेलू झगड़े को निपटारे व अन्य मामलों में निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर पश्चिम के सचिव सुनील गुप्ता ने बताया कि श्रमिकों के अधिकार के लिए काफी कार्य किये जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 11:30 PM (IST)
श्रमिकों की बुनियादी सहायता के साथ कानूनी निपटारे में भी मदद : सुनील गुप्ता
श्रमिकों की बुनियादी सहायता के साथ कानूनी निपटारे में भी मदद : सुनील गुप्ता

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तर पश्चिम के सचिव सुनील गुप्ता ने बताया कि श्रमिकों के अधिकार के लिए काफी कार्य किये जा रहे हैं। इसके तहत हेल्प डेस्क पर आई हुई शिकायत के निवारण के लिए तत्काल सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। लोगों को राशन पहुंचाने के साथ-साथ घरेलू झगड़े को निपटारे व अन्य मामलों में निश्शुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इन कार्यो में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए यह संस्था निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लॉकडाउन के बाद लोगों को राशन और भोजन की सहायता दी गई उसी तरह अनलॉक-1 के दौरान भी लोगों को बुनियादी सहायता व कानूनी मदद की व्यवस्था है। इसके तहत लोगों को हर प्रकार से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इसके लिए क्षेत्र में कानूनी जागरूकता शिविर के स्थान पर लोगों को ऑनलाइन जानकारी दी जा रही है। जिन लोगों को ऑनलाइन काउंसिलिग में दिक्कत आती हैं, उनके लिए वालेंटियर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सक्षम लोगों सभी अपील की है कि वह जरूरतमंद लोगों की मदद करें। साथ ही सहायता राशन न मिलने पर तत्काल शिकायत करने की व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी जरूरतमंद को होने वाली परेशानी को दूर करना उनका दायित्व है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.