AK की नसीहत, 24 घंटे नहीं 48 घंटे काम करें मंत्री तब होगी हमारी जीत
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रियों एवं कार्यकर्ताओं को बदले हालात में अपने अापको फीट रहने की कला सिखाई। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही हमारा पर कर्तव्य है।
नई दिल्ली [ जेएनएन ] । विपश्यना से लौटे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रियों से कहा कि हमें हालात का सामना करना सीखना चाहिए। उन्होंने कहा मौजूदा हालात में भले ही हमारे पास अधिकार नहीं है, लेकिन हमें जनता की आवाज बनना होगा। इसके लिए भले ही 24 घंटे की जगह 48 घंटे काम करना पड़े, हमें पीछे नहीं हटना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक, स्कूलों का निर्माण व स्कूलों में कमरे बनने सहित कोई भी काम रुकना नहीं चाहिए। सभी काम हमें पूरे करने हैं। जनता के लिए किसी के सामने गिड़गिड़ाना पड़े तो हम गिड़गिड़ाएंगे, किसी से लडऩा पड़े तो हम लड़ेंगे।
जनता से हमने जो वादा किया है उससे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास भले ही कम अधिकार बचे हैं। उनका उपयोग करें। उन्ही से काम चलाएं। हमारी काम करने की इच्छा है। हमें कोई नहीं रोक सकता।
ज्ञात हो कि हिमाचल के धर्मशाला से विपश्यना कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को लौट आए हैं। उम्मीद थी कि वह शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय आएंगे। मगर वह नहीं आए। दिल्ली सरकार के मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उनके सिविल लाइन स्थित आवास पर ही उनसे मुलाकात की। आत्मविश्वास से भरे मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सभी को और जोश के साथ काम करने के लिए कहा।
अरविंद केजरीवाल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें