Move to Jagran APP

भाजपा के पन्ना प्रमुखों को टक्कर देंगे आप के विजय प्रमुख

चुनावी रणनीति -दिल्ली और हरियाणा में बनेंगे विजय प्रमुख राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली लोकसभा च

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 10:27 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 10:27 PM (IST)
भाजपा के पन्ना प्रमुखों को टक्कर देंगे आप के विजय प्रमुख
भाजपा के पन्ना प्रमुखों को टक्कर देंगे आप के विजय प्रमुख

चुनावी रणनीति

loksabha election banner

-दिल्ली और हरियाणा में बनेंगे विजय प्रमुख

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव को देखते हुए

भाजपा के पन्ना प्रमुखों की तर्ज पर आम आदमी पार्टी दिल्ली और हरियाणा में विजय प्रमुख नियुक्त करेगी। विजय प्रमुख का काम अपने इलाके के केवल 10 घरों पर फोकस करना होगा। इन लोगों को केवल चुनाव से पहले आठ दिन के लिए पार्टी के लिए काम करना होगा। चुनाव वाले दिन ये लोग पूरे दिन अपनी सेवाएं देंगे। उस दिन इन लोगों का काम 10 घरों के मतदाताओं को घर से निकालना होगा। ये मतदान करने के लिए भी उन्हें प्रेरित करेंगे। इससे पहले के आठ दिन ये लोग घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे कि उन्हें मतदान करने के लिए किस बूथ पर जाना है।

आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आप के विजय प्रमुख भाजपा के पन्ना प्रमुखों से बेहतर होंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में 3695 मतदान केंद्र तथा 14 हजार आठ सौ बूथ हैं। दिल्ली के लिए 3 लाख 62 हजार पांच सौ विजय प्रमुख बनाए जाएंगे। वहीं हरियाणा में 18 हजार पांच सौ बूथ हैं। वहां 4 लाख 62 हजार पांच सौ विजय प्रमुख बनाए जाएंगे। राय का कहना है कि इन विजय प्रमुखों के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं रखी गई है। आने वाले समय में पंजाब में भी इसे अपनाया जाएगा।

दिल्ली में तीसरा डोर टू डोर अभियान जल्द

दिल्ली में जल्द ही तीसरा बार डोर टू डोर अभियान शुरू होगा। साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 जनवरी से दिल्ली की अलग अलग लोकसभा सीटों को लेकर बैठकें करेंगे। जिसमें हर लोकसभा सीट से करीब 800-800 लोग शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.