Move to Jagran APP

संजय सिंह की अनूठी पहल, 33 कामगारों को हवाई जहाज से ले गए पटना

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुचाने के लिए एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। संजय सिंह बुधवार को दिल्ली से 33 कामगारों को हवाई जहाज के जरिए पटना ले गए। संजय सिंह ने इन कामगारों को ले जाने की व्यवस्था बतौर राज्यसभा सदस्य के रूप में एक साल में मिलने वाली 34 टिकटों में से 33 टिकटों का कामगारों को ले जाने के लिए इस्तेमाल किया है। संजय सिंह खुद इन प्रवासी लोगों के साथ पटना गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 09:21 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 09:21 PM (IST)
संजय सिंह की अनूठी पहल, 33 कामगारों को हवाई जहाज से ले गए पटना
संजय सिंह की अनूठी पहल, 33 कामगारों को हवाई जहाज से ले गए पटना

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचाने के लिए एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। वह बुधवार को दिल्ली से 33 कामगारों को हवाई जहाज के जरिये पटना ले गए। संजय सिंह ने इन कामगारों को ले जाने की व्यवस्था बतौर राज्यसभा सदस्य के रूप में एक साल में मिलने वाली 34 टिकटों में से 33 टिकटें कामगारों के लिए बुक कीं और एक टिकट पर वह स्वयं भी इन लोगों के साथ गए। दिल्ली एयरपोर्ट से शाम पांच बजे की फ्लाइट से कामगारों ने पटना के लिए उड़ान भरी। वहां पहुंचने के बाद सभी कामगार अपने-अपने घर को रवाना हो गए।

loksabha election banner

संजय सिंह के इस पहल की मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने तारीफ की है। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि संजय सिंह की इस अनूठी पहल से हम सबको प्रेरणा मिली है। जिनको भगवान ने साधन दिए हैं, उन साधनों का इस्तेमाल दूसरों की सेवा के लिये करना चाहिए। संजय को इस काम के लिए बधाई।

गौरतलब है कि संजय सिंह पहले भी बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी लोगों को उनके गृह जिलों में बसों के जरिये भेजते रहे हैं। नॉर्थ एवेन्यू स्थित उनके सरकारी निवास से 41 बसें बीते कुछ दिनों में रवाना की गई हैं।

180 प्रवासी लोगों को आज पटना लेकर जाएंगे संजय

आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि साथियों और स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से बृहस्पतिवार को भी वह दो अलग-अलग फ्लाइट से 180 प्रवासी लोगों को पटना लेकर जाएंगे। हवाई यात्रा करने पर किसने क्या कहा

मेरे पति अपने घर पटना गए हुए थे और मैं लॉकडाउन हो जाने से दिल्ली में ही फंसी रह गई। अब मैं भी उनके पास जा रही हूं। हवाई जहाज में पहली बार बैठ रही हूं।

अनीता कुमारी

कापसहेड़ा सांसद संजय भैया की मदद से पहली बार हवाई जहाज में बैठूंगी। डर लग रहा है। अभी तक हवाई जहाज को आसमान में उड़ते देखा है।

पूजा गुप्ता, रामपुरा कभी सोचा भी नहीं था दिल्ली से पटना तक हवाई जहाज में बैठकर जा पाऊंगा। सांसद संजय हम लोगों की परेशानी को देखते हुए हवाई यात्रा करा रहे हैं।

निजामुद्दीन, द्वारका मोड़ हम लोग यहां पर परेशान थे। घर जाने का कोई साधन नहीं मिल रहा था। हम लोगों ने संजय से गुहार लगाई थी कि किसी तरह हमें हमारे घर भिजवा दें। उन्होंने हवाई जहाज से भिजवा दिया।

इरशाद अहमद

नांगलोई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.