Move to Jagran APP

लॉकडाउन में गरीबों के सहारा बने आप के विधायक

लॉकडाउन के दौरान गरीबों और मजदूरों को खाने की समस्या न हो इसके लिए आम आदमी पार्टी के विधायक आगे आए हैं। आम आदमी पार्टी के कई विधायकों की ओर से अपने स्तर पर गरीबों और मजदूरों के लिए भोजन का इंतजाम किया जा रहा है। साथ ही विधायकों ने दिल्ली सरकार को सूची देकर अपने-अपने क्षेत्र में रैन बसेरा और भोजन वितरण केंद्र भी बढ़वाए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 07:11 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 06:09 AM (IST)
लॉकडाउन में गरीबों के सहारा बने आप के विधायक
लॉकडाउन में गरीबों के सहारा बने आप के विधायक

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : लॉकडाउन के दौरान गरीबों और मजदूरों को खाने की समस्या न हो, इसके लिए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक आगे आए हैं। पार्टी के कई विधायकों की ओर से अपने स्तर पर गरीबों और मजदूरों के लिए भोजन का इंतजाम किया जा रहा है। साथ ही विधायकों ने दिल्ली सरकार को सूची देकर अपने-अपने क्षेत्र में रैन बसेरा और भोजन वितरण केंद्र भी बढ़वाए। जहां गरीब मुफ्त में भोजन कर पा रहे हैं।

loksabha election banner

उत्तम नगर से विधायक नरेश बाल्यान समेत कई विधायक अपने स्तर पर भोजन का पैकेट वितरित करा रहे हैं। नरेश बाल्यान ने अपनी विधानसभा में 5 किलो आटे के 10,000 पैकेट और 1 किलो चावल के 10,000 पैकेट तैयार करवाया है। जिसे क्षेत्र के गरीब, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, रेहड़ीपटरी वाले लोगों में वितरित किया जाएगा। बॉक्स-1

200 वॉट्सएप ग्रुप से लिया गया गरीबों का आंकड़ा

उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 वॉट्सएप ग्रुप हैं, जिसमें क्षेत्र के सभी आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठन के लोग जुड़े हुए हैं, उनके माध्यम से ऐसे लोगों की संख्या का अनुमान लिया गया है। इस जानकारी के आधार पर राशन सामग्री तैयार करवाई गई है। बॉक्स-2

विधायक प्रवीण कुमार पुलिस थानों में बांट रहे खाने का पैकेट

विधायक प्रवीण कुमार लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए लोगों की मदद के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भूखे लोगों को खाना खिलाने के लिए टीम गठित की है। उनकी टीम प्रतिदिन 5 हजार लोगों को खाना खिला रही है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनकी टीम के सुमित व पवन 18 पुलिस थानों में 2000 पैकेट और साईं मिलन मंदिर में 500 लोगों को सुबह- शाम खाने का पैकेट दे रहे हैं। इसके अलावा, प्रिस, रोमी, बबलू, आयुष, मुकेश की टीम 500-500 लोगों को खाने का पैकेट दे रही है। साथ ही जरूरतमंदों को राशन भी पहुंचाया जा रहा है। बॉक्स-3

दिलीप पांडेय बांट रहे सैनिटाइजर

तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडेय के कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया कि वह अपने क्षेत्र में लोगों के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था कर रहे हैं। बॉक्स-4

शारीरिक दूरी का पालन करते हुए खाना बांट रहे विधायक राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा इस विपदा के वक्त जरूरतमंद लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। राजेंद्र नगर से विधायक राघव चड्ढा अपने विधानसभा क्षेत्र में आठ स्थानों पर खुद मुफ्त भोजन का वितरण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा और लोगों से भी इसका पालन करने की अपील की। बॉक्स-4

संजीव झा ने दुकानों पर राशन वितरण का लिया जायजा

विधायक संजीव झा ने राशन की दुकानों पर भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल द्वारा पूरी दिल्ली में 72 लाख लोगों को मुफ्त 7.50 किलो राशन देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सभी दुकानों पर राशन बांटा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.