पति को दूध में दिया जहर, पत्नी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आ
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने पति को दूध में जहर मिलाकर उसे पिला दिया। संयोग से पति की जान बच गई और उसने अपनी पत्नी की करतूत पुलिस को बताई। गिरफ्तार महिला ने पुलिस को बताया कि पति से उसके अच्छे संबंध नहीं थे इसलिए उसने उससे छुटकारा पाने के लिए दूध में जहर मिलाकर मारना चाहा।
दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला का नाम रीना है। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर कहासुनी होती थी। दिल्ली कैंट थाना के एसएचओ सुरेश कौशिक ने बताया कि पूछताछ में रीना ने बताया कि उसने अपने पति से छुटकारा पाने के लिए कई बार परिजनों से भी बात की। परिजन इस बात को टाल जाते थे। इस बात से रीना काफी खिन्न रहने लगी। अंत में उसने दूध में जहर मिलाकर पति को पीने के लिए दिया। संयोग से दूध पीने के बाद राजू को एकाएक उल्टी होने लगी। वह बेहोश हो गया। उसे तत्काल सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रीना से पूछताछ की तो उसने इस वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार राजू माली का काम करता है।