विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में हासिल की एक और उपलब्धि, सौरव गांगुली को छोड़ा पीछे
Virat Kohli in World Cup 2019 टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने वर्ल्ड कप करियर में 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Virat Kohli in World Cup 2019: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने वर्ल्ड कप करियर में 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। विराट कोहली ने वर्ल्ड कप की 25वीं पारी में छठा रन बनाते ही एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली भारत की ओर से वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले पहले भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
इसके अलावा विराट कोहली ने इस पारी में 12वां रन लेते ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 1006 रन बनाए थे। विराट कोहली वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेट बन गए हैं। वहीं, इस टूर्नामेंट में चार अंकों में रनों की संख्या ले जाने वाले वे दुनिया के 20वें क्रिकेटर हैं।
विराट कोहली वर्ल्ड कप में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले भारत के पहले कप्तान और खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, लगातार 5 अर्धशतक लगाने के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की बराबरी की थी। स्टीव स्मिथ ने साल 2015 के वर्ल्ड कप में लगातार 5 बार 50 से ज्यादा रन की पारियां खेली थीं।
भारत की ओर से वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर 2278 रन
विराट कोहली 1007 रन*
सौरव गांगुली 1006 रन
*श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 के आखिरी लीग मैच में 12वां रन बनाने तक के आंकड़े इसमें शामिल हैं।