Ind Vs NZ: भारत के 4 धुरंधरों ने मिलकर बनाए 9 रन, लोग बोले- कुछ तो शर्म करो जनाब
ICC World Cup 2019 India Vs New Zealand Semi Final Match न्यूजीलैंड के सामने टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोग टीम इंडिया की खिंचाई कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे और जल्द ही 3 विकेट गवां दिए। मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही भारत का टॉप ऑर्डर पवैलियन लौट गया, जो कि भारत को कई मैच जीता चुका है। दरअसल भारतीय बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, कप्तान विराट कोहली और के एल राहुल तीन रन पर आउट हो गए। वहीं इसके बाद दिनेश कार्तिक 6 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद भारतीय टीम को मुश्किल में बताया जा रहा है और सोशल मीडिया पर भी लोग तीनों बल्लेबाजों की खिंचाई कर रहे हैं और धौनी से उम्मीद जता रहे हैं। विराट कोहली, रोहित शर्मा और के एल राहुल के आउट हो जाने के बाद यूजर्स धौनी से उम्मीद जता रहे हैं और लोगों को मानना है कि धौनी आज यह मैच जीता देंगे। साथ ही लोग टॉप ऑर्डर के प्रदर्शन की आलोचना कर रहे हैं, जबकि पहले कहा जा रहा था कि टीम इंडिया को बड़ा लक्ष्य नहीं मिला है और टीम इंडिया आसानी से जीत हासिल कर सकती है।
All Indian Rights Now : pic.twitter.com/QpGqZdN1Ft— zulfikar khan (@livezulfikar) July 10, 2019
Meanwhile indian top order...#INDvsNZ pic.twitter.com/KzzucKjedf — Nehal Bhatt (@_lazybaba_) July 10, 2019
Indian cricket fans now😂😂😂😂#INDvsNZ pic.twitter.com/Deg4QVnn4d— zahra malik (@sadyprincess) July 10, 2019
Only he can save match now#Dhoni#INDvsNZ pic.twitter.com/itWo8fpOS2 — Gulshan Laassi (@gulshanlassi) July 10, 2019
me to new zealand bowlers #INDvsNZ pic.twitter.com/0tCPjsHjwg— ENGineer साहब (@daddyyOO77) July 10, 2019
😂😂
Hosla neighbors 😂 #INDvsNZ pic.twitter.com/kKz0a7X3jF— Sana Lone (♥️کشمیری) (@SanaLone14) July 10, 2019
indian cricket fan right now #INDvsNZ #indiavsNewzealand pic.twitter.com/6fDbt5lVBT — Ashish (@ashish01gwalior) July 10, 2019
Nobody:
*le me after Rohit, Kohli, Rahul got out:#INDvsNZ pic.twitter.com/uv2E4lIT2K— Nipun Sharma (@terabhai1322) July 10, 2019
बता दें कि ये मैच मंगलवार को खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से ये तय दिन में पूरा नहीं हो पाया। मंगलवार को सिर्फ 46.1 ओवर का खेल हुआ जिसमें कीवी टीम ने 46.1 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। बुधवार को पहली पारी को पूरा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 3.5 ओवर में 3 विकेट पर 28 रन बनाए। यानी कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 239 रन बनाए। अब भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए 240 रन का टारगेट मिला है।