Move to Jagran APP

World Cup 2019 Eng vs SA: इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराया

World Cup 2019 Eng vs SA Live Score 12वें वनडे विश्व कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Wed, 29 May 2019 10:26 PM (IST)Updated: Thu, 30 May 2019 10:26 PM (IST)
World Cup 2019 Eng vs SA: इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराया
World Cup 2019 Eng vs SA: इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हराया

लंदन। World Cup 2019 Eng vs SA Live Score 12वें वनडे विश्व कप का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड (England) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच लंदन के द ओवल (Oval) मैदान पर खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 104 रन से बड़ी जीत दर्ज की और इस विश्व कप में बेहतरीन शुरुआत की। इस जीत के साथ इंग्लैंड के खाते में दो अंक आ गए। 

prime article banner

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 311 रन बनाए। द. अफ्रीका को जीत के लिए 312 रन बनाने थे, लेकिन पूरी टीम 39.5 ओवर में 207 रन पर ऑल आउट हो गई। विश्व कप में रन के लिहाज से ये द. अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी हार साबित हुई। इस मैच में द. अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और प्रोटियाज को संभलने का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने तीन, लियाम प्लंकेट और बेन स्टोक्स ने दो-दो जबकि मोइन अली ने एक सफलता अर्जित की। 

Biggest defeats in WC for SA:

-130 vs Ind MCG 2015

-104 vs Eng Oval 2019

-83 vs Aus Basseterre 2007

-67 vs Ban Providence 2007

इंग्लैंड की पारी, चार बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों के साथ उतरे मेजबान और खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड ने ओवल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर में आठ विकेट पर 311 रन बनाकर टूर्नामेंट में अपनी अच्छी शुरुआत की। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स 89 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, जबकि कप्तान इयोन मोर्गन ने 57, जेसन रॉय ने 54 और जो रूट ने 51 रन बनाकर अर्धशतकीय पारियां खेलीं। पिछले साल छह विकेट पर 481 रन का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली इंग्लिश टीम अक्सर बल्ले से विरोधी टीमों की धज्जियां उड़ा देती है, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ वह बार-बार बैकफुट पर नजर आई, जिसने धीमी गेंदों से काफी प्रभावित किया। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी के टूर्नामेंट का आधिकारिक उद्घाटन करने के बाद इंग्लैंड ने दूसरी ही गेंद पर विकेट गंवा दिया। इसके बाद रॉय और रूट ने दूसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की।

मोर्गन और स्टोक्स ने भी चौथे विकेट के लिए इतने ही रन जोड़े। तेज गेंदबाज डेल स्टेन के चोट की वजह से उपलब्ध नहीं होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डुप्लेसिस टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्हें अपने इस फैसले का नाटकीय अंदाज में फल भी मिला, जब इमरान ताहिर ने मैच की सिर्फ दूसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया। आमतौर पर अपने पहले स्पैल में ऐसा कोई तेज गेंदबाज करता है, लेकिन डुप्लेसिस ने 40 साल के लेग स्पिनर ताहिर को गेंद सौंपी, जो इस टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। ताहिर ने अच्छी फ्लाइटेड गेंद डाली और बेयरस्टो विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच दे बैठे। विकेट लेने के बाद ताहिर ने काफी तेज दौड़कर अपने ही अंदाज में जश्न मनाया।इसके बाद रॉय और रूट अच्छी लय में नजर आए और इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाने के लिए इन दोनों में से कम से कम एक का विकेट पर टिके रहना जरूरी था लेकिन, जब स्कोर एक विकेट पर 107 रन था तो इंग्लैंड ने चार गेंदों के अंदर चार रन जोड़कर दो विकेट गंवा दिए। रॉय एंदिले फेलुकवायो की गेंद को पुल करने की कोशिश में डुप्लेसिस के हाथों मिडऑफ पर लपके गए, जबकि रूट रबादा की गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर खेल बैठे, जहां जेपी डुमिनी ने शानदार कैच लपक लिया।

2015 विश्व कप में पहले दौर में बाहर होने के बाद वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की रैंकिंग में इंग्लैंड को शीर्ष पर पहुंचाने में कप्तान मोर्गन का आक्रामक अंदाज उनकी खास पहचान बना है। मोर्गन ने इस मैच में भी ऐसा ही किया और मैच के पहले दो छक्के उन्होंने तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी की लगातार गेंदों पर जड़े। मोर्गन ने 50 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वह ताहिर की गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में लपके गए। एडेन मार्करैम ने लांगऑन से दौड़ते हुए उनका नीचा कैच लपका। खतरनाक जोस बटलर सिर्फ 18 रन ही बना सके, जबकि बायें हाथ के स्टोक्स की 79 गेंदों की पारी का अंत 49वें ओवर में हुआ, जब उन्होंने नगिदी की गेंद को रिवर्स हिट करने की कोशिश की और थर्डमैन पर हाशिम अमला ने उनका कैच लपक लिया।

द. अफ्रीका की पारी, काम नहीं आई वैन डर और डी कॉक की पारी

द, अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज डी कॉक ने 68 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। हाशिम अमला नहीं चले और 13 रन पर आउट हो गए। मार्करम ने सिर्फ 11 रन की पारी खेली जबकि कप्तान डू प्लेसी पांच रन पर आउट हुए। वैन डर ने 50 रन जरूर बनाए पर ये रन टीम के काम नहीं आया। इसके अलावा टीम के अन्य बल्लेबाज जेपी डूमिनी आठ रन, प्रीटोरियस एक रन, फेहलुकवायो 24 रन, रबादा 11 रन बनाकर आउट हुए। लूंगी नगीडी छह रन बनाकर नाबाद रहे। इमरान ताहिर  अपना खाता भी नहीं खोल पाए और आउट हो गए। 

40वें ओवर का हाल-

इस ओवर में बेन स्टोक्स ने दो विकेट लेकर द. अफ्रीका को हारने पर मजबूर कर दिया। इंग्लैंड की इस विश्व कप में शानदार शुरुआत। 

39 ओवर का खेल खत्म-

इस ओवर में कुल छह रन बने। द. अफ्रीका ने आठ विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। 

38 ओवर का खेल खत्म-

38वें ओवर में सात रन बने। प्रोटियाज ने सात विकेट के नुकसान पर 193 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स ने दो ओवर में आठ रन दिए हैं। 

37  ओवर का खेल समाप्त

अमला और रबादा का संघर्ष जारी है। फिलहाल इस टीम ने सात विकेट पर 186 रन बना लिए हैं। 

36 ओवर का खेल खत्म-

इस ओवर में भी दो रन बने। इस वक्त क्रीज पर अमला और रबादा मौजूद हैं। द. अफ्रीका ने सात विकेट पर 183 रन बना लिए हैं। 

35 ओवर का खेल समाप्त-

35वें ओवर में दो रन बने। द. अफ्रीका ने सात विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं। 

34 ओवर का खेल खत्म- 

34वें ओवर में सात रन बने। द. अफ्रीका ने छह ओवर में 180 रन बना लिए हैं। जोफ्रा आर्चर ने सात ओवर में तीन विकेट लिए हैं। 

33 ओवर का खेल खत्म-

इस ओवर के खत्म होने के बाद द. अफ्रीका ने छह विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। 

32 ओवर का खेल खत्म- 

इस ओवर के बाद द. अफ्रीका ने छह विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। हाशिम अमला फिर से बल्लेबाजी के लिए वापस आ गए हैं। 

31 ओवर का खेल खत्म-

इस ओवर के बाद द. अफ्रीका ने पांच विकेट पर 167 रन बना लिए हैं। 

30 ओवर का खेल समाप्त -

इस ओवर में दो चौके लगे और कुल 10 रन बने। दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट पर 166 रन बना लिए हैं। मोइन अली ने दस ओवर में 63 रन देकर एक सफलता हासिल की। 

29 ओवर का खेल खत्म-

29वें ओवर में छह रन बने। द. अफ्रीका ने पांच विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। आदिल राशिद ने अब तक अपने पांच ओवर में 26 रन दिए हैं। 

28 ओवर का खेल समाप्त

द. अफ्रीका के 150 रन पूरे हुए। पांच विकेट पर द. अफ्रीका ने 150 रन बना लिए हैं। 

27 ओवर का खेल खत्म- 

27वें ओवर का खेल खत्म हो चुका है और दक्षिण  अफ्रीका ने पांच विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। इस टीम को जीत के लिए अभी 157 रन बनाने हैं। 

26 ओवर का खेल खत्म- 

इस ओवर के बाद द. अफ्रीका ने चार विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। 

25 ओवर का खेल खत्म-

25वें ओवर के बाद द. अफ्रीका ने तीन विकेट पर 137 रन बना लिए हैं। जेपी डुमिनी के साथ वैन डर दुसें क्रीज पर हैं। 

24 ओवर का खेल खत्म

इस ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने छह रन बनाए। मोइन अली ने ये ओवर फेंका। फिलहाल इस टीम का स्कोर तीन विकेट पर 135 रन है। 

23 ओवर का खेल खत्म

इस ओवर में प्लंकेट ने अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने डी कॉक को 68 रन पर कैच आउट करवा दिया। इस ओवर के बाद द. अफ्रीका ने तीन विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। 

22 ओवर का खेल खत्म

22 ओवर के बाद प्रोटियाज ने दो विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। इस ओवर में कुल 16 रन बने। 

21 ओवर का खेल समाप्त

21 ओवर का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 109 रन बना लिए हैं। 

20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर

इस ओवर के बाद प्रोटियाज ने दो विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। मोइन अली ने अब तक पांच ओवर में 22 रन दिए हैं। 

19 ओवर का खेल खत्म- 

19 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीकी की टीम ने दो विकेट पर 95 रन बना लिए हैं। डी कॉक 54 रन बनाकर नाबाद हैं। 

18 ओवर का खेल खत्म- 

इस ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दो विकेट पर 89 रन बना लिए हैं। 

17 ओवर का खेल समाप्त- 

इस ओवर में सात रन बने और दो विकेट पर द. अफ्रीका ने 86 रन बना लिए हैं। आदिर राशिद ने चार ओवर में अब तक 20 रन दिए हैं। 

16 ओवर का खेल खत्म- 

16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 79 रन है। 

15 ओवर का खेल खत्म- 

आदिल राशिद के इस ओवर में सिर्फ तीन रन बने। 15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने दो विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। 

14 ओवर का खेल खत्म- 

ये ओवर मोइन अली ने फेंकी। उन्होंने कुल चार रन दिए और प्रोटियाज ने दो विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं। 

13 ओवर का खेल समाप्त- 

इस ओवर में कुल चार रन बने। दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। 

12 ओवर का खेल खत्म-

प्रोटियाज ने इस ओवर के खत्म होने के बाद दो विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। 

11 ओवर का खेल खत्म-

11 ओवर का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। आदिल राशिद ने अपने पहले ओवर में सात रन दिए। 

10 ओवर का खेल खत्म- 

10 ओवर के बाद प्रोटियाज ने दो विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर डी कॉक और वैन डर दुसें मौजूद हैं। 

नौ ओवर का खेल खत्म-

नौ ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। इस ओवर में कुल तीन रन बने। 

8 ओवर का खेल समाप्त-

आठवें ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। इस ओवर में जोफ्रा आर्चर ने मार्करम को आउट करवाया। 

सात ओवर का खेल खत्म-

सात ओवर का खेल खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 31 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर मार्करम और डी कॉक मौजूद हैं। 

छठा ओवर खत्म हुआ- 

दक्षिण अफ्रीकी टीम ने छह ओवर का खेल खत्म होने के बाद बिना कोई विकेट खोए 26 रन बना लिए हैं। 

पांच ओवर का खेल खत्म-

पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर क्विंटन डी कॉक व मार्करम मौजूद हैं। 

चौथे ओवर का खेल खत्म-

चार ओवर का खेल खत्म हो चुका है और दक्षिण अफ्रीका ने बिना कोई विकेट खोए 14 रन बना लिए हैं। इस ओवर में जोफ्रा की गेंद अमला के हैटमेट पर लगी। कुछ देर के लिए खेल को रोका गया। हाशिम के सर में चोट लगी और वो रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर एडम मार्करम आए हैं। 

तीसरे ओवर का खेल खत्म- 

इस ओवर के बाद द. अफ्रीका ने दस रन बना लिए हैं। ये ओवर क्रिस वोक्स ने फेंका। वोक्स ने दो ओवर में आठ रन दिए। 

दूसरे ओवर का खेल खत्म-

दो  ओवर के बाद प्रोटियाज ने बिना किसी नुकसान के चार बना लिए हैं। ये ओवर जोफ्रा आर्चर ने फेंका। इस ओवर में कुल दो रन बने। आर्चर का ये पहला विश्व कप है। 

पहले ओवर का खेल खत्म- 

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पारी की शुरुआत डी कॉक व हाशिम अमला ने की। पहले ओवर के बाद द. अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के दो रन बना लिए हैं। 

50 ओवर का खेल खत्म-

50 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और इंग्लैंड की टीम ने आठ विकेट पर 311 रन बनाए हैं। जोफ्रा आर्चर सात रन जबकि प्लंकेट नौ रन बनाकर नाबाद रहे। इस मैच में लूंगी नगीडी ने तीन, इमरान ताहिर व कगीसो रबादा ने दो-दो जबकि फेहलुकवायो ने एक सफलता हासिल की। 

 49 ओवर का खेल खत्म- 

इंग्लैंड की टीम ने आठ विकेट पर 300 रन बना लिए। बेन स्टोक्स 89 रन बनाकर आउट हुए। लूंगी नजीडी ने दस ओवर में 66 रन देकर तीन विकेट लिए हैं। 

48 ओवर का खेल खत्म- 

48 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने सात विकेट पर 294 रन बना लिए हैं। रबादा ने नौ ओवर में 55 रन देकर दो विकेट लिए। 

47 ओवर का खेल खत्म-

इस ओवर के खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने छह विकेट पर 284 रन बना लिए हैं। स्टोक्स इस वक्त 79 जबकि क्रिस वोक्स 13 रन बनाकर नाबाद हैं। 

इंग्लैंड की ताजा स्थिति- 

इंग्लिश टीम ने 46 ओवर के बाद छह विकेट के नुकसान पर 275 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर बेन स्टोक्स व क्रिस वोक्स मौजूद हैं। रबादा ने आठ ओवर में 46 रन देकर एक विकेट लिए हैं। 

45 ओवर का खेल खत्म- 

45 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने छह विकेट पर 265 रन बना लिए हैं। फेहलुकवायो ने सात ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। 

44 ओवर का खेल खत्म- 

इस ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 72 रन पर नाबाद हैं। 

43 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर-

इमरान ताहिर ने दस ओवर में 61 रन देकर दो विकेट लिए। इस ओवर में ताहिर ने सात रन दिए। इंग्लैंड ने 43 ओवर में पांच विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं। 

42 ओवर का खेल खत्म- 

इस ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड ने पांच विकेट पर 250 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 64 रन बनाकर नाबाद हैं। 

41 ओवर का खेल समाप्त-

इस ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने चार विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं। ताहिर ने नौ ओवर में 54 रन देकर दो विकेट लिए हैं। 

विश्व कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस मैच के लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें

40 ओवर का खेल खत्म-

40 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 235 रन बना लिए हैं। 

39 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर- 

इस ओवर के खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए हैं। ताहिर के इस ओवर में कुल पांच रन बने। 

38 ओवर का खेल खत्म- 

इस ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 222 रन बना लिए हैं। 

37 ओवर का खेल समाप्त-

इस ओवर में इमरान ताहिर ने कप्तान मोर्गन को आउट किया। इंग्लैंड ने चार विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए हैं। 

36 ओवर का खेल खत्म-

इस ओवर के खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट खोकर 213 रन बना लिए हैं। 

इंग्लैंड के 200 रन पूरे हुए-

35वें ओवर में इंग्लैंड के 200 रन पूरे हो गए। इंग्लिश टीम ने अब तक अपने तीन विकेट खोए हैं। फेहलुकवायो ने छह ओवर में एक विकेट देकर 30 रन बना लिए हैं। 

इस मैच के लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें

34 ओवर खत्म हुए- 

34 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट पर 192 रन बना लिए हैं। मोर्गन 52 रन बनाकर नाबाद हैं। 

 33 ओवर खत्म हुए-

इस ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। इस ओवर में कप्तान मोर्गन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 

32 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर-

32 ओवर के बाद इंग्लिश टीम ने तीन विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। मार्करम ने तीन ओवर में 16 रन दिए हैं। 

31 ओवर का खेल खत्म-

31वें ओवर का खेल खत्म हो चुका है और इंग्लैंड की टीम ने अब तक तीन विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। 

इस मैच के लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें

30 ओवर समाप्त हुआ- 

30 ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट पर 170 रन बना लिए हैं। मार्करम ने अपने दो ओवर में अब तक कुल 5 रन दिए हैं। 

29 ओवर का खेल खत्म-

इस ओवर के समाप्त होने के बाद तीन विकेट खोकर इंग्लिश टीम ने 167 रन बना लिए हैं। मोर्गन 38 व स्टोक्स 21 रन बनाकर नाबाद हैं। 

28 ओवर खत्म हुआ-

इंग्लैंड ने इस वक्त यानी 28वें ओवर की समाप्त के बाद तीन विकेट पर 160 रन बना दिए हैं। मोर्गन व स्टोक्स के बीच चौथे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

इस मैच के लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें

27 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर-

27 ओवर खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। जेपी डूमिनी ने दो ओवर में 14 रन दिए हैं। 

26 ओवर का खेल खत्म- 

इस ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर स्टोक्स व मोर्गन मौजूद हैं। 

25 ओवर का खेल समाप्त-

25 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। 

24 ओवर का खेल खत्म- 

इस ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर कुल 131 रन बना लिए हैं। नगीडी को पांच ओवर में कोई सफलता नहीं मिली है। 

23 ओवर का खेल खत्म- 

इंग्लैंड की टीम ने 23 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। इमरान ताहिर ने पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। 

22 ओवर का खेल खत्म- 

22 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर स्टोक्स व मोर्गन मौजूद हैं। 

21 ओवर का खेल खत्म- 

इस ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। इमरान ताहिर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिए हैं। 

20 ओवर का खेल समाप्त- 

इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर का खेल खत्म होने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। रबादा ने 5 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिए हैं। 

19 ओवर का खेल खत्म-

इस ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 111 रन बना लिए हैं। इस ओवर में जेसन रॉय ने अपना विकेट गंवाया। जेसन को फेहलुकवायो ने आउट किया। 

जो रूट व जेसन रॉय के अर्धशतक

जो रूट व जेसन रॉय ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों के बीच अब तक 101 रन की साझेदारी हो चुकी है। 18 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इस टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। 

इंग्लैंड के 100 रन पूरे

17 ओवर का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड की टीम ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। दूसरे विकेट के लिए रॉय व रूट के बीच 99 रन की साझेदारी हो चुकी है। फेहलुकवायो ने अपने दो ओवर में 8 रन दिए हैं। 

16 ओवर का खेल खत्म- 

इस ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। इस वक्त रूट और जेसन रॉय काफी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरे विकेट की तलाश में है। 

15वें ओवर का खेल खत्म- 

ये ओवर फेहलुकवायो ने फेंका। इस ओवर में कुल चार रन बने। इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। 

14वां ओवर खत्म- 

इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं। जेसन रॉय व जो रूट 41 रन बनाकर नाबाद हैं। 

13वां ओवर समाप्त- 

ये ओवर रबादा ने फेंका। इस ओवर से 7 रन आए। इंग्लैंड ने अब तक एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं। 

12वां ओवर खत्म- 

इस ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। 

11वां ओवर समाप्त-

इस ओवर के रबादा ने डाला और कुल आठ रन बने। इंग्लैंड ने अब तक 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। 

दसवां ओवर खत्म- 

दसवें ओवर का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। प्रीटोरियस ने अपने पहले ओवर में पांच रन दिए। 

नौवां ओवर खत्म-

इंग्लैंड की टीम ने नौवें ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं। रबादा ने अपने दो ओवर में दस रन दिए हैं। 

आठवां ओवर खत्म-

आठवें ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट खोकर 49 रन बना लिए हैं। लगीडी ने अपने चार ओवर में अब तक कुल 27 रन दिए हैं। 

सातवां ओवर खत्म- 

इंग्लैंड की टीम ने प्रोटियाज के खिलाफ एक विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। रबादा ने अपने पहले ओवर में चार रन दिए। 

छठा ओवर खत्म-

छह ओवर के बाद इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। जो रूट 21 रन पर नाबाद हैं जबकि जेसन रॉय 17 रन बनाकर नाबाद हैं। 

पांचवां ओवर खत्म-

पांचवां ओवर खत्म होने के बाद इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर जो रूट व जेसन रॉय मौजूद हैं। 

चौथा ओवर खत्म- 

चार ओवर में इंग्लैंड ने एक विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। 

तीसरा ओवर खत्म-

तीन ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट पर 11 रन बना लिए हैं। 

दो ओवर खत्म- 

नगीडी ने दूसरा ओवर फेंका। इस ओवर में छह रन बने और इंग्लैंड ने एक ओवर में सात रन बना लिए हैं। 

पहला ओवर समाप्त-

ताहिर ने पहला ओवर फेंका, इस ओवर में ताहिर ने बेयरस्टो को शून्य पर आउट कर दिया। 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयॉन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियान प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद। 

दक्षिण अफ्रीका की टीम-

हाशिम अमला, क्विंटन डी कॉक, एडेन मार्करम, फॉफ डू प्लेसि, रॉसि वेंडरसन, जीन पॉल डूमिनी, फेलुकवायो, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबादा, लूंगी नगीडी, इमरान ताहिर। 

मेजबान इंग्लैंड है दमदार : क्रिकेट के जनक इंग्लैंड को आज तक कभी विश्व कप का इतना बड़ा दावेदार नहीं माना गया जितना इस बार माना जा रहा है। वह 1975 से अब तक एक बार भी विश्व कप नहीं जीत सका है। इयोन मोर्गन की टीम में विकेटकीपर जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, मोर्गन और जो रूट जैसे धांसू बल्लेबाज भरे पड़े हैं। अंतिम समय में टीम से जुड़े जोफ्रा आर्चर के साथ मार्क वुड और आदिल राशिद गेंदबाजी विभाग में जान डालने का काम करेंगे। बेन स्टोक्स और मोईन अली के रूप में इस टीम के पास दो ऐसा खिलाड़ी हैं जिन्हें क्रिकेट के तीनों विभाग में महारत हासिल है।

चोकर दक्षिण अफ्रीका : फाफ डुप्लेसिस की अगुआई में यह टीम अपने ऊपर से चोकर का ठप्पा हटाने के इरादे से उतरेगी। तेज गेंदबाज डेल स्टेन की फिटनेस पर संशय बना हुए है लेकिन कैगिसो रबादा की रफ्तार और इमरान ताहिर की फिरकी विरोधी टीमों को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकती है। यह टीम हमेशा विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में चूक जाती है। इस बार उसे चूकने से बचना होगा।

विश्व कप की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.