Move to Jagran APP

MI vs KKR IPL 2022: मुंबई को मिली 9वीं हार, कोलकाता ने 52 रन से जीता मुकाबला

MI vs KKR IPL 2022 इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में मुंबई को सोमवार को 9वीं हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता के खिलाफ 166 रन का पीछा करने करने उतरी मुंबई की टीम महज 113 रन पर ढेर हो गई।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Mon, 09 May 2022 05:36 PM (IST)Updated: Mon, 09 May 2022 11:13 PM (IST)
MI vs KKR IPL 2022: मुंबई को मिली 9वीं हार, कोलकाता ने 52 रन से जीता मुकाबला
MI vs KKR IPL 2022 Live Score (File Photo)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। MI vs KKR IPL 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 56वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में हुआ। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर कोलकाता के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन का स्कोर मुंबई के सामने खड़ा कर दिया। जवाब में मुंबई की टीम महज 113 रन पर ही ढेर हो गई। कोलकाता ने 52 रन से जीत हासिल कर अपनी प्लेआफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। 

loksabha election banner

मुंबई की एक और शर्मनाक हार

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बेहद निराश किया और सिर्फ 2 रन बनाकर टिम साउथी की गेंद पर शेल्डन जैक्सन के हाथों लपके गए। आंद्रे रसेल ने 6 रन से स्कोर पर तिलक वर्मा को नितीश राणा के हाथों कैच करवाया। दो झटके के बाद रमनदीप के साथ मिलकर इशान किशन ने पारी को संभाला। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 66 रन था। रसेल और राणा की जोड़ी ने रमनदीप को 12 रन पर आउट कर टीम को एक और कामयाबी दिलाई। 

लगातार तीन चौके जमाने वाले टिम डेविड को वरुण चक्रवर्ती ने अजिंक्य रहाणे के हाथों 13 रन पर कैच करवाया। एक छोर को थामे खड़े इशान ने यहां अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। लेकिन इसके तुरंत बाद वह पैट कमिंस की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। 43 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से वह 51 रन बनाकर वापस लौटे। इसके बाद कमिंस ने डैनियल सैम्स को महज 1 रन पर विकेट के पीछे कैच करवाया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मुरुगन अश्विन को वरुण चक्रवर्ती के हाथों कैच करवा वापस भेजा। 

कार्तिकेय महज 3 रन पर बनाकर रनआउट होकर वापस लौटने पर मजबूर हुए। यह मुंबई की पारी का आठवां विकेट था। इसके बाद अगले ओवर में आंद्रे रसेल की गेंद पर कीरोन पोलार्ड का कैच छूटे लेकिन सटीक थ्रो ने उनको रनआउट होकर वापस जाने को मजबूर कर दिया। अगली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह भी रन आउट हुए और मुंबई की पारी खत्म हो गई। 

केकेआर की पारी, अय्यर व राणा ने बनाए 43 रन

केकेआर की तरफ से अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 60 रन की अच्छी साझेदारी हुई। इसके बाद कुमार कार्तिकेय ने अय्यर को 43 रन पर आउट करके मुंबई को पहली सफलता दिलाई। रहाणे ने इस मैच में 25 रन की पारी खेली और वो कुमार कार्तिकेय की गेंद पर बोल्ड आउट हो गए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 6 रन की पारी खेली और मुरुगन अश्विन की गेंद पर ईशान किशन को अपना कैच थमा बैठे।

आंद्रे रसेल ने 9 रन बनाए और वो बुमराह की गेंद पर पोलार्ड के हाथों लपके गए। नितीश राणा ने भी 43 रन की पारी खेली और वो बुमराह की गेंद पर 43 रन बनाकर ईशान किशन को विकेट के पीछे अपना कैच थमा बैठे। बुमराह ने शेल्डन जैक्शन को 5 रन पर कैच आउट करवा दिया और ये उनकी तीसरी सफलता थी। बुमराह ने कमिंस के रूप में अपना चौथा विकेट लिया और उन्हें जीरो के स्कोर पर तिलक वर्मा के हाथों कैच आउट करवा दिया। बुमराह ने नरेन को गोल्डन डक पर अपनी ही गेंद पर कैच लेकर आउट किया। साउथी को सैम्स ने जीरो पर आउट किया। बुमराह ने इस मैच में 5 विकेट लिए और मुंबई की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रहे। 

मुंबई में एक जबकि कोलकाता में 5 बदलाव 

मुंबई की टीम एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी। सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए और उनकी जगह पर रमनदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। वहीं कोलकाता की टीम में इस मैच के लिए कुल पांच बदलाव किए गए। अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन, पैट कमिंस और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

मुंबई की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान) इशान किशन (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, तिलक शर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डैनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रेली मेरीडेथ। 

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन

अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकु सिंह, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.