Move to Jagran APP

Eng vs SL: दोहरे शतक के करीब बढ़ रहे हैं जो रूट, इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में

श्रीलंका अपनी पहली पारी में सिर्फ 135 रनों पर ही ढेर हो गई थी। कप्तान रूट दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 254 गेंदों पर 168 रन बनाकर नाबाद हैं। रूट अभी तक 12 चौके लगा चुके हैं। उनके साथ जोस बटलर सात रन बनाकर खेल रहे हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:22 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 08:22 PM (IST)
Eng vs SL: दोहरे शतक के करीब बढ़ रहे हैं जो रूट, इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट (फाइल फोटो)

गॉल, आइएएनएस। Eng vs SL:  इंग्लैंड ने गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत करते हुए दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक 185 रनों की बढ़त ले ली है। दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया। जब दिन का खेल खत्म होने की घोषणा हुई तब इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 320 रन था। श्रीलंका अपनी पहली पारी में सिर्फ 135 रनों पर ही ढेर हो गई थी। कप्तान रूट दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 254 गेंदों पर 168 रन बनाकर नाबाद हैं। रूट अभी तक 12 चौके लगा चुके हैं। उनके साथ जोस बटलर सात रन बनाकर खेल रहे हैं।

loksabha election banner

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 127 रनों के साथ की थी। बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ। पहले दिन जॉनी बेयरस्टो 47 और रूट 66 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। बेयरस्टो अपने कल के स्कोर में इजाफा नहीं कर पाए। उन्हें लसित इमबुलडेनिया ने अपना तीसरा शिकार बनाया। इसी गेंदबाज ने पहले दिन जैक क्रॉले (9) और डॉम सिब्ले (4) को आउट किया था।

बेयरस्टो के जाने के बाद डेन लॉरेंस ने रूट का साथ देते हुए इंग्लैंड को मजबूत कर दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की। लोरेंस को कुशल मेंडिस ने 304 के कुल स्कोर पर आउट किया। लोरेंस ने 73 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 150 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का मारा। इसके बाद बटलर मैदान पर उतरे और रूट के साथ पारी को बढ़ाने लगे। चायकाल के समय एक बार फिर बारिश आई और इसलिए आखिरी सत्र का खेल नहीं हो सका। मैच की पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की तरफ से लसिथ इम्बुलडेनिया ने तीन विकेट जबकि दिलरुवान परेरा ने एक विकेट लिए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.