IPL 2021 RCB vs DC Match: रोमांचक मैच में दिल्ली को आरसीबी ने एक रन से हराया
IPL 2021 RCB vs DC Match आइपीएल 2021 के 22वें लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी ने एक रन से हरा दिया। आरसीबी ने पहली पारी में 171 रन बनाए और दिल्ली को जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य दिया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021 RCB vs DC Live Match: आइपीएल 2021 के 22वें लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को आरसीबी ने एक रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना। दिल्ली को जीत के लिए 172 रन बनाने हैं। तूफान की वजह से लगभग 15 मिनट तक खेल रुका रहा, लेकिन फिर स्थिति सामान्य होते ही मैच शुरू हो गया। दिल्ली ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए।
दिल्ली का पारी
दिल्ली को पहला झटका शिखर धवन के तौर पर लगा और उन्हें 6 रन के स्कोर पर जैमीसन ने आउट कर दिया। जैमीसन की गेंद पर धवन का कैच चहल ने लपका। स्टीव स्मिथ 4 रन बनाकर मो. सिराज की गेंद पर आउट हुए। पृथ्वी शॉ 21 रन बनाकर हर्षल पटेल की गेंद पर आउट हो गए। मार्कस स्टायनिस को हर्षल पटेल ने 22 रन पर आउट किया। कप्तान रिषभ पंत ने नाबाद 58 और शिरमोन हैटमायर ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवर में जीत के लिए दिल्ली को 14 रन चाहिए थे। मोहम्मद सिराज ने इसे डिफेंड कर लिया।
आरसीबी की पारी, एबी का अर्धशतक
आरसीबी की पारी की ओर से पारी की शुरुआत देवदत्त पडीक्कल और विराट कोहली ने की। टीम को पहला झटका आवेश खान ने विराट कोहली को आउट करके दिया। उन्होंने 12 रन बनाए। वहीं दूसरा झटका देवदत्त पडीक्कल के तौर पर लगा। उन्हें इशात शर्मा ने 17 रन पर आउट किया। ग्लेन मैक्सवेल के तौर पर टीम को तीसरा झटका लगा। अमित मिश्रा ने उन्हें 25 रन पर आउट किया। रजत पटिदार को अक्षर पटेल ने 31 रन पर आउट किया। वॉशिंगटन सुंदर को कगिसो रबादा ने 6 रन पर आउट किया। एबी डिविलियर्स ने 75 रनों की नाबाद पारी खेली। डेनियल सैम्स तीन रन बनाकर नाबाद रहे।
आर अश्विन की जगह इशांत शर्मा को मिला मौका
आरसीबी के खिलाफ दिल्ली की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। स्पिनर आर अश्विन की जगह टीम में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को शामिल किया गया। वहीं आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की जगह बल्लेबाज रजत पाटिदार को मौका दिया गया तो वहीं डेन क्रिस्टियन की जगह टीम में डेनियस सैम्स को अंतिम ग्यारह में मौका मिला।
दिल्ली की प्लेइंग इलेवन-
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, रिषभ पंत (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टायनिस, अक्षर पटेल, कगिसो रबादा, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, आवेश खान।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन-
देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली (कप्तान), रतज पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वाशिंगटन सुंदर, डेनियस सैम्स, काइल जैमिसन, हर्षल पटेल, युजवेंद्रा चहल, मो. सिराज।