मेंडिस और मैथ्यूज ने बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, शतक जड़कर बचाई श्रीलंका की लाज
पहली पारी के आधार पर श्रीलंका की टीम अब भी 37 रन पीछे है। न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 578 रन बनाए थे
वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), जेएनएन। श्रीलंका और न्यूज़ीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन कुसल मेंडिस और एंजेलो मैथ्यूज ने श्रीलंका की लाज बचाई। इन दोनों ने चौथे दिन शानददार बल्लेबाज़ी करते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 259 रन तक पहुंचा दिया है। कुसल मेंडिस 116 और एंजेलो मैथ्यूज 117 नाबाद रन बनाकर नाबाद हैं।
मेंडिस और मैथ्यूज ने बनाया ये रिकॉर्ड
चौथे दिन श्रीलंका की टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 22वीं बार ऐसा हुआ है कि एक दिन में किसी टीम ने एक भी विकेट नहीं खोया।
Angelo Mathews and Kusal Mendis led the Sri Lanka charge with individual centuries against New Zealand on Day 4 of the opening Test in Wellington.#NZvSL REPORT 👇https://t.co/qCE4G6eIJ6 pic.twitter.com/uTV8mD1uID — ICC (@ICC) December 18, 2018
ऐसा रहा मैच का हाल
पहली पारी के आधार पर श्रीलंका की टीम अब भी 37 रन पीछे है। न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 578 रन बनाए थे जबकि पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पहली पारी 282 रनों पर सिमट गई थी।
श्रीलंका ने अपने तीसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 20 रनों से आगे खेलना शुरू किया। मेजबान टीम के गेंदबाजों के बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा था कि श्रीलंका की टीम चौथे दिन ही मैच हार जाएगी लेकिन दोनों बल्लेबाज दिन का खेल समाप्त होने तक क्रीज पर डटे रहे।
मेंडिस अपनी पारी में 12 जबकि मैथ्यूज 11 चौके लगा चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया और मेजबान टीम के किसी भी गेंदबाज को अपना विकेट नहीं दिया। उनके बीच 577 गेंदों में 246 रनों की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की यह सबसे बड़ी साझेदारी है।