गेल के तूफान को देख धौनी के भी उड़े होश, दिग्गजों ने लिए मजे
पुणे वॉरियर्स के खिलाफ मंगलवार की शाम क्रिस गेल ने ऐसी तूफानी पारी खेली कि उसे देख बड़े-बड़े दिग्गज ऊपर से नीचे तक हिल गए। इसमें हमारे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी शामिल हैं। गेल के प्रहार को देखकर टीम इंडिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ट्विटर पर अपने विचार व्यक्त किए।
बेंगलूर। पुणे वॉरियर्स के खिलाफ मंगलवार की शाम क्रिस गेल ने ऐसी तूफानी पारी खेली कि उसे देख बड़े-बड़े दिग्गज ऊपर से नीचे तक हिल गए। इसमें हमारे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी शामिल हैं। गेल के प्रहार को देखकर टीम इंडिया और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने ट्विटर पर अपने विचार व्यक्त किए।
धौनी ने ट्वीट किया कि जिंदगी में सही निर्णय लेने चाहिए। गेल को बल्लेबाजी करते देख मुझे लगता है कि मेरा विकेटकीपर बनने का फैसला बिल्कुल सही था। इनके अलावा और कई दिग्गजों ने ट्वीट करके गेल की पारी पर अपने विचार व्यक्त किए। आइए, जानते हैं किसने क्या कहा..
मुझे यह पसंद है, जब गेल बल्लेबाजी करते हैं तो क्षेत्ररक्षक, दर्शक और दर्शक, क्षेत्ररक्षक बन जाते हैं। शानदार बल्लेबाजी। -ब्रायन लारा, पूर्व कैरेबियाई कप्तान
हे भगवान, गेल मानव नहीं हैं..वह न्यूक्लियर बम और सुनामी का मिश्रण हैं। -डेरेन सैमी, कप्तान, वेस्टइंडीज
गेल की अविश्वसनीय पारी। भगवान का शुक्र है कि मेरी टीम फील्डिंग नहीं कर रही थी। हा.हा.हा। अद्भुत.। -शिल्पा शेट्टी, सहमालकिन, राजस्थान रॉयल्स
सभी बल्लेबाज इस कत्ल-ए-आम पर ट्वीट कर खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक गेंदबाज के नजरिए से (बॉलिंग मशीनों की भी राय होनी चाहिए) हा..हा.। -रविचंद्रन अश्विन, गेंदबाज, चेन्नई सुपरकिंग्स
गेल के शतक के बाद पुणे को अपनी गेंदबाजी घोषित कर देनी चाहिए थी। दया का नियम यहां लागू होना चाहिए। -डीन जोंस, पूर्व क्रिकेटर
कोलकाता में खराब मौसम के कारण अभ्यास रद हो गया है। समय है गेल तूफान का मजा लेने का। -रोहित शर्मा, बल्लेबाज मुंबई इंडियंस
चेपक स्टेडियम के पास से एक गेंद उड़ती हुई गई है, क्या यह चिन्नास्वामी स्टेडियम से आई है? -सुरेश रैना, बल्लेबाज, चेन्नई सुपरकिंग्स
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर