महेंद्र सिंह धौनी का नया मैजिक शॉट रहा खूब मजेदार
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी हरबार कुछ नया करने के लिए जाने जाते हैं। पुणे वॉरियर्स के खिलाफ उन्होंने एक नया शॉट आजमाया। हैलिकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर धौनी ने मंगलवार को पुणे के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा के खिलाफ स्विप शॉट लगाया, वो भी एक बार नहीं, बल्कि तीन-तीन बार।
पुणे। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी हरबार कुछ नया करने के लिए जाने जाते हैं। पुणे वॉरियर्स के खिलाफ उन्होंने एक नया शॉट आजमाया। हैलिकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर धौनी ने मंगलवार को पुणे के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा के खिलाफ स्विप शॉट लगाया, वो भी एक बार नहीं, बल्कि तीन-तीन बार।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हो या घरेलू क्रिकेट, तेज गेंदबाजों पर स्विप शॉट बहुत ही कम देखने को मिलता है, लेकिन धौनी ने बहुत ही आसानी से इसे आजमाया। तीन बार की कोशिश में वे दो बार गेंद को सीमारेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए। धौनी के ये शॉट देखने लायक थे।
सबसे पहले उन्होंने अशोक डिंडा की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद को स्विप करके लेग स्टंप के बाहर चार रनों के लिए भेजा। उस मुकाबले में वे डिंडा का सामना पहली बार कर रहे थे। उस शॉट को खेलने के लिए धौनी पहले स्टंप छोड़कर पूरी तरह ऑफ साइड में आ गए और फिर घुटने के बल बैठते हुए गेंद को फाइन लेग की तरफ खेल दिया, जहां कोई क्षेत्ररक्षक मौजूद नहीं था और गेंद सीमारेखा के बाहर चली गई।
इसके बाद धौनी ने दो बार और कोशिश की, जिसमें एक बार वे चूक गए, जबकि दूसरी बार गेंद को मिडविकेट क्षेत्र में चार रनों के लिए भेज दिया। धौनी ने ताबड़तोड़ 16 गेंदों में नाबाद 45 रन ठोक डाले। मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पुणे वॉरियर्स को 37 रनों से हरा दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर