गेल ने मारा एक ऐसा शॉट, खो गई गेंद, दंग रह गए देखने वाले
66 गेंद, 13 चौके, 17 छक्के, नाबाद 175 रन। यह कोई मजाक नहीं, बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के क्रिस गेल द्वारा हकीकत में खेली गई पारी है। गेल ने जब एक बार छक्का लगाना शुरू किया तो फिर वह रुकने का नाम नहीं ले रहा था। उनका हर एक छक्का रिकॉर्ड बनाने को बेताब था। उन सभी में इस बात की होड़ लगी थी कि कौन सा शॉट सबसे लंबा छक्का होगा।
बेंगलूर। 66 गेंद, 13 चौके, 17 छक्के, नाबाद 175 रन। यह कोई मजाक नहीं, बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के क्रिस गेल द्वारा हकीकत में खेली गई पारी है। गेल ने जब एक बार छक्का लगाना शुरू किया तो फिर वह रुकने का नाम नहीं ले रहा था। उनका हर एक छक्का रिकॉर्ड बनाने को बेताब था। उन सभी में इस बात की होड़ लगी थी कि कौन सा शॉट सबसे लंबा छक्का होगा।
इस होड़ में आगे निकल गया उनका 11वां छक्का। पारी के 9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने ऐसा करार प्रहार किया कि गेंद स्टेडियम के ही बाहर चली गई और खो गई। वह 119 मीटर लंबा छक्का था जो आईपीएल 6 में अबतक का सबसे लंबा छक्का है। वह ओवर अशोक डिंडा डाल रहे थे। उस छक्के के साथ ही क्रिस गेल का शतक भी पूरा हुआ, जिसके लिए उन्होंने महज 30 गेंदों का सामना किया।
गेल का वह ऐसा शॉट था, जिसे दर्शकों के साथ-साथ पुणे वॉरियर्स के खिलाड़ी भी देखकर दंग रह गए। अशोक डिंडा का हावभाव देखने लायक था। वे खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। गेल की तूफानी पारी की बदौलत बेंगलूर ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाए। जवाब में पुणे वॉरियर्स की टीम 9 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर