Move to Jagran APP

IPL 2019: आखिरी लीग मैच में क्या विंटेज युवराज पर फिर दांव खेलेगी मुंबई इंडियंस?

रविवार 5 मई को मुंबई इंडियंस आइपीएल के 12वें सीजन का अपना आखिरी लीग मैच कोलकाता के खिलाफ मुंबई में खेलेगी।

By Vikash GaurEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 08:33 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 12:02 AM (IST)
IPL 2019: आखिरी लीग मैच में क्या विंटेज युवराज पर फिर दांव खेलेगी मुंबई इंडियंस?

नई दिल्ली, जेएनएन। रविवार, 5 मई को मुंबई इंडियंस आइपीएल के 12वें सीजन का अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ये मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा। रिकॉर्ड 8वीं बार आइपीएल के प्लेऑफ में पहुंची मुंबई इंडियंस की निगाहें प्वाइंट्स टेबल में नंबर एक या नंबर दो पर बने रहने पर होंगी। इस मैच में मुंबई इंडियंस के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि मुंबई पहले ही हैदराबाद को हराकर 16 अंकों के साथ आइपीएल 2019 के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। ऐसे में एक सवाल ये है कि क्या मुंबई फिर से विंटेज युवराज सिंह को मौका देगी?

loksabha election banner

आइपीएल 2019 में एक करोड़ की कीमत में खरीदे युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने सिर्फ चार मैच खिलाए हैं। चार मैचों में युवराज सिंह ने 24.50 के औसत और 130.67 के स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा है। युवराज के बल्ले से आइपीएल के 12वें सीजन में 7 चौके और 6 छक्के निकले हैं। हैरान करने वाली बात ये भी है युवराज सिंह को फॉर्म के आधार पर ड्रॉप किया गया। लेकिन, इस नंबर पर कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है।

युवराज सिंह की जगह कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन को टीम में जगह दी। ईशान किशन ने टीम के लिए चार मैच खेले। लेकिन, इन चार मैचों में ईशान किशन के बल्ले से केवल 50 रन निकले। ऐसे में ईशान किशन को भी ड्रॉप किया और वेस्टइंडीज के ईवन लुइस को मौका दिया। ईवन लुइस भी मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। ईवन लुईस ने 3 मैचों में 48 रन बनाए। ऐसे में एक बार फिर मुंबई इंडियंस शायद युवराज सिंह को मौका दे सकती है, जिसके चांस भी सबसे ज्यादा है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.