विरोध के दौरान चेन्नई के खिलाड़ी ने मैदान पर तोड़ा लैपटॉप, देखें वीडियो
19वें ओवर में बिलिंग्स ने कुरन की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। इसी ओवर में कुरन ने उन्हें आउट करके टीम को राहत दिलाई।
नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल में चेन्नई और कोलकाता के मैच के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा मंगलवार को टीवीके के समर्थकों और तमिल निर्देशकों के नए फोरम ने आइपीएल का विरोध करने का फैसला किया। इस बीच मैदान पर मौजूद एक खिलाड़ी ने भी तोड़ फोड़ कर दी है। हालांकि उसने ये तोड़ फोड़ जानबूझकर नहीं की। ये तोड़ फोड़ की चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन ने।
वॉटसन ने तोड़ा लैपटॉप
चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 203 रन का लक्ष्य दिया। इस बड़ी चुनौती का पीछा करने उतरे चेन्नई के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन और अंबाती रायडु ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने शुरुआती दो ओवरों में 30 रन कूटे, जिसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। इस बीच, टॉम कुरन (2/39) ने वॉटसन (42) को आउट करके अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी हुई। वॉटसने ने 42 रन की अपनी इस पारी के दौरान 3 छक्के और 3 ही चौके लगाए। वॉटसन ने टॉम कुरन के ओवर की पहली गेंद (5.1) पर छक्का लगाया और गेंद सीधे मैदान के बाहर रखे लैपटॉप पर जा लगी और लैपटॉप टूट गया। गेंद इस लैपटॉप पर उतनी जोर से लगी कि लैपटॉप की स्क्रीन दो फाड़ हो गई।
#ShaneWatson breaks a laptop with a six pic.twitter.com/WxURDNvn0z— Cric Shots Videos (@VideosShots) April 10, 2018
बिलिंग्स ने बनाया मैच
धौनी ने इस मैच में बिलिंग्स को जगह दी। उन्होंने अपने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया। उन्होंने 21 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। आखिरी दो ओवर में चेन्नई को 27 रनों की दरकार थी। 19वें ओवर में बिलिंग्स ने कुरन की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा। इसी ओवर में कुरन ने उन्हें आउट करके टीम को राहत दिलाई। वह छक्का जड़ने की कोशिश में उथप्पा को कैच दे बैठे। आखिरी ओवर में चेन्नई को 17 रन दरकार थी और पिछले मैच के हीरो ड्वेन ब्रावो पर सारा दारोमदार था।
आखिरी ओवर का रोमांच
कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने आश्चर्यजनक रूप से कुलदीप यादव की जगह विनय कुमार को आखिरी ओवर फेंकने को दे दिया। उनकी पहली गेंद पर ब्रावो ने छक्का लगाया और यह गेंद नोबॉल हो गई। फिर अगली दो गेंदों पर क्रमश: दो और एक रन बना। अगली गेंद वाइड थी। इस तरह ओवर में आधिकारिक रूप से अब तक दो गेंद हुई थीं और 11 रन बन चुके थे। अगली दो गेंदों पर दो रन बने और फिर अगली गेंद पर रवींद्र जडेजा (नाबाद 11) ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाई। ब्रावो भी 11 रन पर नाबाद रहे।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें