Move to Jagran APP

IPL 2024: Hardik Pandya का सपना अभी टूटा नहीं है, MI को एक जीत ने दी बड़ी राहत, प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को करना होगा ये कमाल

मुंबई इंडियंस ने सोमवार को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत ने मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इसके लिए हालांकि कई सारे समीकरण हैं लेकिन अगर सब मुंबई इंडियंस के पक्ष में रहता है तो फिर पांच बार की विजेता अंतिम-4 टीमों में दिख सकती है।

By Jagran News Edited By: Jagran News NetworkPublished: Tue, 07 May 2024 02:02 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 02:02 PM (IST)
आईपीएल-2024 में हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। (PC- MI Twitter)

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली: पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस का IPL 2024 अभी तक अच्छा नहीं रहा है। नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है। हालत ये हो गए थे कि इस टीम का प्लेऑफ में जाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन एक जीत ने पांड्या और मुंबई को राहत दी है। उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई हैं।

loksabha election banner

मुंबई इंडियंस ने सोमवार को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत ने मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इसके लिए हालांकि कई सारे समीकरण हैं, लेकिन अगर सब मुंबई के पक्ष में रहता है तो फिर पांच बार की विजेता अंतिम-4 टीमों में दिख सकती है।

ये हैं समीकरण

हैदराबाद के खिलाफ जीत मुंबई की 12 मैचों में चौथी जीत थी। इन चार जीतों से मुंबई के आठ अंक हैं। इस जीत के बाद मुंबई 10वें से नौवें स्थान पर आ गई है। हैदराबाद की हार ने न सिर्फ मुंबई बल्कि बाकी उन टीमों को राहत और उम्मीद दी है जिनका प्लेऑफ में जाना मुश्किल लग रहा था। हैदराबाद इस समय चौथे स्थान पर है। अगर मुंबई अपने बाकी के दो मैच जीतती है तो फिर उसके 12 अंक हो जाएंगे। लेकिन इसके साथ ही उसे उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई सुपरकिंग्स, हैदराबाद, लखनऊ और दिल्ली कैपटिल्स में से कम से कम कोई एक टीम 12 अंकों पर ही रहें।

ऐसे में मामला फिर नेट रन रेट पर फंसेगा और अगर मुंबई के पास बेहतर रन रेट होगा तो वो बाजी मार सकती है। हालांकि ये काफी मुश्किल है लेकिन क्रिकेट की दुनिया में कई बार मुश्किल काम होते देखे गए हैं।

ऐसा रहा मैच

जहां तक मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच की बात है तो इस मैच में मुंबई की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में शानदार शतक जमाया और मुंबई को जीत दिलाई। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 173 रन बनाए थे।

मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही थी। उसने 31 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे लेकिन इसके बाद वानखेड़े में सूर्यकुमार नाम का तूफान आया। उन्होंने 51 गेंदों पर 12 चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 102 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 32 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके मारे। इन दोनों के बूते मुंबई ने हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.