MI vs SRH Highlights: सूर्यकुमार के शतक की बदौलत मुंबई ने हासिल की जीत, सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया
आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। सूर्यकुमार यादव के नाबाद शतक के दमपर मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से मात दी। मुंबई की इस जीत से हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हुई। वानखेड़े में खेले गए मैच में सूर्यकुमार यादव के नाबाद शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स को 7 विकेट से हराया।
सनराइजर्स हैदराबाद के 174 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। 31 के स्कोर पर रोहित, ईशान और नमन दार का विकेट गंवा दिया था। यहां से सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला।
सूर्या और तिलक के बीच 79 गेंद पर 143 रन की नाबाद साझेदारी की। सूर्यकुमार 51 गेंद पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, तिलक वर्मा ने 32 गेंद पर 37 रन की नाबाद पारी खेलकर सूर्या का बखूबी साथ दिया।
इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
टीम के लिए ओपनर ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों पर सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने अंत में पारी को संभालते हुए नाबाद 35 रन बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 173 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
MI vs SRH Live Score: सूर्यकुमार ने जड़ा शतक
सूर्यकुमार यादव ने नाबाद शतक जड़कर टीम को जीत दिलाई। 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने 17.2 ओवर में 174 रन बनाकर मैच जीत लिया। सूर्यकुमार 51 गेंद पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने अच्छा साथ दिया। वह 32 गेंद पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।
MI vs SRH Live Score: तिलक और सूर्या के बीच शतकीय साझेदारी
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। मैच मुंबई ने वापसी कर ली है। मैच एसआरएच (SRH) के हाथ से निकलता हुआ दिखा रहा है। सूर्यकुमार 46 गेंद पर 81 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक वर्मा 29 गेंद पर 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 149/3
MI vs SRH Live Score: सूर्यकुमार का अर्धशतक पूरा
सूर्यकुमार यादव ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। तिलक वर्मा (27) और सूर्यकुमार (59) के बीच 53 गेंद पर 89 रन की साझेदारी हो चुकी है।
13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 119/3
MI vs SRH Live Score: सूर्या और तिलक के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। सूर्या 21 गेंद पर 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक 18 गेंद पर 19 रन बनाकर साथ दे रहे हैं।
10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 84/3
MI vs SRH Live Score: सूर्यकुमार की आतिशी पारी
तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद सूर्यकुमार आतिशी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मार्को यान्सन के ओवर में दो चौके और दो सिक्स जड़े। सूर्या 14 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक वर्मा उनका साथ दे रहे हैं।
7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 74/3
MI vs SRH Live Score: मुंबई को लगा तीसरा झटका
ईशान किशन और रोहित के बाद नमन भी पवेलियन लौट गए। वह अपना खाता तक नहीं खोल सके। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 36/3
MI vs SRH Live Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन
मुंबई इंडियंस को पहला झटका लगा। ईशान किशन 9 रन बनाकर मार्को यान्सन का शिकार बने। रोहित और नमन क्रीज पर हैं।
3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर- 31/1
MI vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को दिया 174 रन का लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 174 रन का लक्ष्य दिया। कप्तान पैट कमिंस ने लगातार विकेटों की झड़ी के बाद टीम की पारी को संभाला और 17 गेंद पर नाबाद 35 रन की पारी खेली। मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला ने 3-3 विकेट झटके
MI vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की लड़खड़ाई पारी
136 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद को आठवां झटका लगा। पीयूष चावला ने अब्दुल समद को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान वह 3 रन ही बना सके।
MI vs SRH Live Score: हार्दिक ने यान्सन को भेजा पवेलियन
मुंबई इंडियंस के कप्तान मार्कों यान्सन को क्लीन बोल्ड कर सनराइजर्स हैदराबाद को सातवां झटका दिया। कप्तान पैट कमिंस क्रीज पर आए हैं।
16 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर- 125/7
MI vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा छठा झटका
पारी के 16वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने शाहबाज अहमद को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान वह 10 रन बनाकर आउट हुए।
MI vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन
पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर पीयूष चावला ने हेनरिक क्लासेन को बोल्ड किया। इस दौरान क्लासेन 4 गेंद में महज 2 रन ही बना सके। इस मैच में पीयूष को दूसरी सफलता मिली।
14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 106/5 रहा।
MI vs SRH Live Score सनराइजर्स हैदराबाद ने गंवाए चार विकेट
चौथा झटका नीतीश रेड्डी के रूप मे लगा। पारी के 12वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने नीतीश रेड्डी को अंशुल कंबोज के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान नीतीश 15 गेंदों पर 20 रन ही बना सके।
12 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 96/4 रहा
MI vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा दूसरा झटका
68 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा। डेब्यूटेंट अंशुल कंबोज ने मयंक को 5 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।
MI vs SRH Live Score: बुमराह ने मुंबई इंडियंस को दिलाई पहली सफलता
56 रन के स्कोर पर सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने अभिषेक शर्मा को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। इस दौरान अभिषेक 16 गेंदों पर 11 रन ही बना सके।
MI vs SRH Live Score: डेब्यूटेंट अंशुल कंबोज के लिए रही खराब शुरुआत
पांचवां ओवर मुंबई की तरफ से अंशुल कंबोज लेकर आए और पहले ओवर में ही उनकी शुरुआत खराब रही। पारी के पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद नो बॉल रही। इसके बाद जब ट्रेविस हेड को फ्री हिट मिला तो वह बॉल भी नो बॉल रही। लगातार दो नो बॉल के बाद मिलने के बाद हेड ने पूरा फायदा उठाया और चौका लगाया। इस ओवर में कुल 19 रन आए और डेब्यूटेंट अंशुल की शुरुआत खराब रही।
MI vs SRH Live Score: हेड-अभिषेक ने हैदराबाद को दिलाई अच्छी शुरुआत
ट्रेविस हेड और अभिषेक ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 32/0 है।
MI vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद की मुंबई इंडियंस के खिलाफ बैटिंग शुरू हो गई। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पारी का आगाज किया। पहले ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 8/0 रहा।
MI vs SRH Live Score: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस- ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवन थुशारा।
सब इम्पैक्ट- नेहाल वढेरा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, नीतिश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी-नटराजन
सब इम्पैक्ट- मयंक मार्ककंडे, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक
MI vs SRH Live Score: अंशुल कंबोज को मिला डेब्यू का सुनहरा मौका
मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल में डेब्यू करने का अंशुल कंबोज को सुनहरा मौका मिला हैं। अंशुल कंबोज 23 साल के ऑलराउंडर हैं, जो हरियाणा के रहने वाले हैं। अंशुल राइट राइट आर्म पेसर हैं। अंशुल मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू करने वाले दूसरे भारतीय प्लेयर हैं, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में 10 मैचों में 17 विकेट चटकाए हैं।
MI vs SRH Live Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हार्दिक पांड्या ने प्लेइंग-11 का एलान करते हुए कहा कि वह एक बदलाव किया। हार्दिक ने बताया कि अंशुल कमबोज को डेब्यू करने का मौका मिला है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11 में एक बदलाव हुआ। मयंक यादव की वापसी हुई हैं।