Move to Jagran APP

IPL Final 2019 MI vs CSK: न कोच और न ही मैनटॉर एक फैन ने दिया मुंबई को जीत का फॉर्मूला!

मुंबई इंडियंस की मजबूत दावेदारी के बावजूद एक MI फैन ने टीम के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के लिए प्लान तैयार किया है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 05:50 PM (IST)
IPL Final 2019 MI vs CSK: न कोच और न ही मैनटॉर एक फैन ने दिया मुंबई को जीत का फॉर्मूला!
IPL Final 2019 MI vs CSK: न कोच और न ही मैनटॉर एक फैन ने दिया मुंबई को जीत का फॉर्मूला!

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल के इस सीजन में शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा रहा। CSK के सामने लगभग सभी टीमें कमजोर नजर आईं। लेकिन इस सीजन मुंबई इंडियंस ऐसी टीम रही जिसने चेन्नई के खिलाफ जीत का तोड़ निकाल ही लिया। मुंबई ने इस बार चेन्नई को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और दोनों टीमों के बीच हुए तीनों मैचों में जीत दर्ज की। 

loksabha election banner

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अभी तक कुल 27 मैच हो चुके हैं। जिसमें से मुंबई ने 16 जीते हैं जबकि चेन्नई ने 11 मैच। मुंबई की टीम इस बार सबसे संतुलित नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ चेन्नई की कमजोरी उसका टॉप बैटिंग ऑर्डर है। शायद यही वजह है कि इस बार आइपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस को खिताब का दावेदार माना जा रहा है।   

फैन ने दिया मुंबई को जीत का प्लान
मुंबई इंडियंस की मजबूत दावेदारी के बावजूद एक MI फैन ने टीम के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के लिए प्लान तैयार किया है। सोशल मीडिया पर यह प्लान काफी वायरल हो गया है। इस प्लान में मुंबई फैन ने CSK के खिलाफ आठ पॉइंट बनाए हैं। पहला यह कि मुंबई इंडियंस को 6 गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए और उनमें से एक दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ब्यूरन हेन्ड्रिक्स जरूर होना चाहिए। साथ ही फैन ने यह भी साफ किया है कि कैसे रोहित शर्मा को गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या का इस्तेमाल करना चाहिए। फैन के मुताबिक मुंबई को 8 से 16 ओवर के बीच पंड्या से गेंदबाजी करवानी चाहिए।       

CSK के लिए खतरे की घंटी
अब मुंबई के कप्तान रोहित इस प्लान को अपनाते हैं या नहीं ये तो कोई नहीं जानता लेकिन चेन्नई ने अपनी टीम के लिए खतरे की घंटी जरूर बजा दी है। चेन्नई ने यह प्लान ट्वीट करते हुए कोच स्टीफन फ्लेमिंग को सचेत जरूर कर दिया है। 

इस आइपीएल सीजन मुंबई और चेन्नई के बीच ये चौथा मुकाबला होगा। फाइनल मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाना है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.