Move to Jagran APP

IPL Final 2019 MI vs CSK: मुंबई के लिए खतरे घंटी हैं MS Dhoni, जानिए क्या है वजह

IPL Final 2019 MI vs CSK मुंबई इंडियंस (MI) की टीम को अगर आइपीएल (IPL) 12 का फाइनल जीतना है तो उन्हें MS Dhoni को रोकना ही पड़ेगा।

By Rajat SinghEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 04:10 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 04:34 PM (IST)
IPL Final 2019 MI vs CSK: मुंबई के लिए खतरे घंटी हैं MS Dhoni, जानिए क्या है वजह
IPL Final 2019 MI vs CSK: मुंबई के लिए खतरे घंटी हैं MS Dhoni, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई इंडियंस (MI) की टीम को अगर आइपीएल (IPL) 12 का फाइनल जीतना है, तो उन्हें MS Dhoni को रोकना ही पड़ेगा। मुंबई के खिलाफ धौनी अलग ही रंग में नजर आते हैं। वैसे भी अगर मुंबई की बात छोड़ भी दें, तो इस सीजन धौनी अकेले ही चेन्नई को कई मैच जिताएं हैं। धौनी का बल्ला इस सीजन जमकर रन उगल रहा है। जिन दो मैच में धौनी नहीं खेले, उनमें चेन्नई हार गई। चेन्नई के लिए धौनी का चलना बहुत जरूरी है।

loksabha election banner

IPL Final 2019: चैंपियन बनते ही टीम हो जाएगी मालामाल, खिलाड़ियों को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये!

मुंबई के खिलाफ अलग ही रंग में नजर आते हैं MSD
महेंद्र सिंह धौनी का आइपीएल में स्ट्राइक रेट 138.34 का है, लेकिन मुंबई के खिलाफ प्लेऑफ में यह 160 से अधिक हो जाता है। धौनी प्लेऑफ में मुंबई के खिलाफ अब तक 51.33 की औसत से 154 रन बना चुके हैं। इसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले धौनी मुंबई के खिलाफ डेथ ओवर्स में जमकर रन बनाते हैं।

इस सीजन में माही मार रहा है

IPL Final 2019 MI vs CSK: आ रहे हैं धौनी के ये पांच धुरधंर जो कर सकते हैं मुंबई का सफाया

इस सीजन नजर आ रहे पुराने धौनी
धौनी इस सीजन अपने खेलने की शैली में बदलाब किया है, जिसके बाद से वह पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। धौनी इस सीजनबतक खेले 14 पारियों में धौनी 137 के स्ट्राइक रेट से 414 रन बना चुके हैं। धौनी इस सीजन 137 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन आखिरी ओवर्स में यह आंकड़ा बदल जाता है। आखिरी को चार ओवर्स में 200 के ऊपर तो आखिरी ओवर में स्ट्राइक रेट करीब 250 तक पहुंच जाता है। इस साल उन्होंने उमेश यादव के खिलाफ आखिरी ओवर में 24, तो ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ 20 रन बना चुके हैं। ऐसे मुंबई को धौनी को जल्दी आउट करना पड़ेगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.