IPL Auction 2020: पैट कमिंस बिके सबसे महंगे, कई भारतीय युवा खिलाड़ी भी बने करोड़पति
<p>IPL Auction 2020: कोलकाता में आइपीएल के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का समापन हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस आइपीएल 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पैट कमिंस को केकेआर ने 15.50 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, दूसरे सबसे बड़े खिलाड़ी रहे ग्लेन मैक्सवेल, जिन्हें पंजाब की टीम ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, 10 करोड़ में क्रिस मौरिस को आरसीबी ने खरीदा। 48 साल के प्रवीण तांबे को केकेआर ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा है। ऑक्शन के दूसरे राउंड में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.50 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि पीयुष चावला को सीएसके ने 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा। </p>
सबसे महंगे बिके पैट कमिंस
आइपीएल 2013 के लिए की गई नीलामी खत्म हुई और सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस रहे। वहीं भारत की तरफ से सबसे महंगे खिलाड़ी पीयूष चावला रहे। 48 वर्ष के प्रवीण तांबे भी बिक गए और उन्हें कोलकाता ने खरीदा।
डेल स्टेन बिके
डेल स्टेन को आरसीबी ने उनके बेस प्राइस यानी दो करोड़ में खरीदा। एंड्रयू टाई को एक करोड़ में राजस्थान ने खरीदा।
मार्कस स्टॉयनिस को दिल्ली ने खरीदा
केएस भरत नहीं बिके जबकि प्रभूसिमरन सिंह को पंजाब ने 55 लाख में खरीदा। तुषार देशपांडे को दिल्ली ने 20 लाख में खरीदा। बेन कटिंग नहीं बिके। आर साई किशोर को चेन्नई ने 20 लाख में खरीदा। कोलिन मुनरो नहीं बिके। मार्कस स्टॉयनिस के दिल्ली ने चार करोड़ 80 लाख में खरीदा।
पवन गए आरसीबी में
पवन देशपांडे को आरसीबी ने 20 लाख में खरीदा। शाहरुख खान दोबारा भी नहीं बिके।
मोहित शर्मा बिके, स्टेन दोबारा भी नहीं बिके
मोहित शर्मा को दिल्ली की टीम ने 50 लाख में खरीदा। डेल स्टेन को दोबारा भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। एंड्रयू टे भी अनसोल्ड रहे। रोहन कदम को निराशा मिली और वो नहीं बिके।
प्रिंस बलवंत राय सिंह बिके
प्रिंस बलवंत राय सिंह को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा। दिग्गविजय देशमुख को भी मुंबई ने इतने ही दाम पर खरीदा। सौरभ दुबे, वैभव अरोड़ा, कैसरिक विलियम्स, नाथन एलिस नहीं बिके। कुशल परेरा भी नहीं बिके।
प्रिंस बलवंत राय सिंह बिके
प्रिंस बलवंत राय सिंह को मुंबई ने 20 लाख में खरीदा। दिग्गविजय देशमुख को भी मुंबई ने इतने ही दाम पर खरीदा। सौरभ दुबे, वैभव अरोड़ा, कैसरिक विलियम्स, नाथन एलिस नहीं बिके। कुशल परेरा भी नहीं बिके।
48 साल के प्रवीण तांबे बिके
आइपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी प्रवीण तांबे को केकेआर ने 20 लाख में खरीदा। लियम प्लंकेट नहीं बिके। युद्धवीर चरक नहीं बिके।
केन रिचर्डसन बिके
केन रिचर्डसन का बेस प्राइस एक करोड़ 50 लाख रुपये था। वो चार करोड़ में बिके। उन्हें आरसीबी ने खरीदा।
नहीं बिके शॉन एबोट
शॉन एबोट को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। मैट हेनरी को भी कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था।
क्रिस जोर्डन पर जमकर लगी बोली
क्रिस जोर्डन का बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। उन्हें तीन करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। ईसुरु उडाना नहीं बिके। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
फेबियन एलन 50 लाख में बिके
फेबियन एलन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 50 लाख रुपये में खरीदा। टॉम कुर्रन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये थे। जेसन होल्डर को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था।
मुंबई के हुए मोहसिन खान
मोहसिन खान को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस भी यही था।
नहीं बिके पुजारा व हनुमा जैसे खिलाड़ी
इस बार हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, स्टुअर्ट बिन्नी, नमन ओझा, डेल स्टेन, मार्टिन गप्टिल, कुशल परेरा, मुश्फिकुर रहीम, एलेक्स कैरी जैसे खिलाड़ी नहीं बिके।
पीयूष चावला सबसे महंगे भारतीय
पैट कमिंस 15 करोड़ 50 लाख, कोलकाता नाइटराइडर्स
अब तक के महंगे खिलाड़ी कौन
अब तक के महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस मॉरिस, शिमरोन हेटमायर और पीयूष चावला शामिल हैं।
IPL Auction 2020 के पहले सेशन की नीलामी खत्म
IPL Auction 2020 के पहले सेशन की नीलामी खत्म। अब एक घंटे के ब्रेक के बाद सभी टीमें वापस दूसरे सेशन के लिए यहां जमा होंगी।
जोस हेजलवुड 2 करोड़ में बिके
2 करोड़ की बेस प्राइस से नीलामी में उतरे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया।
अल्जारी जोसेफ भी नहीं बिके
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पहले राउंड में नहीं बिके।
मिशेल मार्श को हैदराबाद ने खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 करोड़ की बेस प्राइस पर खरीदा।
स्टोइनिस पहले राउंड में नहीं बिके
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा।
मार्टिन गुप्टिल पहले राउंड में नहीं बिके
न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल को पहले राउंड में किसी भी टीम ने खरीदने में रूचि नहीं दिखाई।
मनोज तिवारी को किसी ने नहीं खरीदा
पहले राउंड में कोलकाता के बल्लेबाज मनोज तिवारी को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा
सौरव तिवारी को मुंबई इंडियंस ने खरीदा
सौरव तिवारी को मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है। मुंबई ने 50 लाख में खरीदा।
डेविड मिलर 75 लाख में बिके
राजस्थान रॉयल्स ने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर ने 75 लाख में खरीदा।
इविन लुईस पहले राउंड में नहीं बिके
वेस्टइंडीज के ओपनर इविन लुईस को पहले राउंड में किसी ने भी नहीं खरीदा।
हेटमायर 7 करोड़ 75 लाख में बिका
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर के लिए राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी शुरू की। इसके बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस बोली को आगे बढ़ाते हुए 1 करोड़ के पार पहुंचाया। कोलकाता और राजस्थान के बीच इस बल्लेबाज को टीम में शामिल करने के लिए बोली चलती रही दिल्ली कैपिटल्स भी इसमें शामिल हुई। दिल्ली ने 7 करोड़ 75 में उन्हें खरीदा। वह 50 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे।
पीयूष चावला अब तक सबसे महंगे भारतीय
अब तक की नीलामी में सबसे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस रहे हैं। उन्हें 15.50 करोड़ में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने खरीदा। भारत की तरफ से सबसे महंगे बिकने वाले रहे स्पिनर पीयूष चावला। उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 करोड़ 75 लाख की बोली लगाकर खरीदा।
आखिरी सेट की नीलामी खत्म
नीलामी का 10वां सेट भी खत्म हो चुका है और अब 10 मिनट का ब्रेक लिया जाएगा।
14 साल के नूर अहमद पहले राउंड में नहीं बिके
अफगानिस्तान के 14 साल के गेंदबाज नूर अहमद को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा। 30 लाख की बेस प्राइस के साथ वह इस नीलामी में उतरे थे।
आकाश सिंह को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
युवा तेज गेंदबाज आकाश सिंह को राजस्थान रॉयल्स 20 लाख में खरीदा।
प्रभसिमरन पहले दौर में नहीं बिके
प्रभसिमरन को किसी ने भी खरीदने में रूचि नहीं दिखाई।
अनुज रावत 80 लाख में बिके
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत को राजस्थान रॉयल्स ने 80 लाख में खरीदा।
शाहरुख खान पहले राउंड में नहीं बिके
शाहरुख खान को खरीदने में पहले राउंड में किसी भी टीम ने रूचि नहीं दिखाई।
यशस्वी जयसवाल को राजस्थान ने 2.40 करोड़ में खरीदा
युवा यशस्वी जयसवाल को खरीदने में किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइटराइडर्स ने रूचि दिखाई। 20 लाख की बेस प्राइस वाले यशस्वी को राजस्थान रॉयल्स ने 2 करोड़ 40 लाख में खरीदा।
वरुण चक्रवर्ती 4 करोड़ में बिके
वरुण चक्रवर्ती 30 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे थे। कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल्स चैलेंजर्स के बीच इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के लिए बोली लगी। 4 करोड़ में कोलकाता ने आखिरकार उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
प्रियम गर्ग 1 करोड़ 90 लाख में बिके
अंडर 19 विश्व कप खेलने गई भारतीय टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा।
विराट सिंह 1 करोड़ 90 लाख में बिके
विराट सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1 करोड़ 90 लाख में खरीदा। 20 लाख की बेस प्राइस के साथ वह नीलामी में उतरे थे।
राहुल त्रिपाठी 60 लाख में बिके
20 लाख की बेस प्राइस पर नीलामी में उतरे राहुल त्रिपाठी को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 60 लाख में खरीदा।
मनजोत कालरा पहले राउंड में नहीं बिके
अंडर 19 विश्व कप 2017 टीम के चैंपियन खिलाड़ी मनजोत कालरा को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा
जहीर खान पहले राउंड में नहीं बिके
अफगानिस्तान के स्पिनर जहीर खान को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा।
एडम जाम्पा भी नहीं बिके
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जाम्पा को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा।
ईश सोढ़ी पहले राउंड में नहीं बिके
न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी को खरीदने में किसी टीम ने पहले राउंड में रूचि नहीं दिखाई।
पीयूष चावला 6 करोड़ 75 लाख में बिके
किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने स्पिनर पीयूष चावला को लेकर दिलचस्पी दिखाई। 1 करोड़ की बेस प्राइस के साथ उतरे पीयूष को चेन्नई ने 6 करोड़ 75 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया।
शेल्डन कॉटरेल 8.50 करोड़ में बिके
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जबरदस्त बोली लगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी पीछे से बोली में इंट्री मारी और बोली को 6 लाख तक पहुंचा। 50 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे कॉटरेल को किंग्स ने 8.50 करोड़ में खरीदा।
टिम साउदी पहले राउंड में नहीं बिके
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा।
नाथन कुल्टर नाइल को मुंबई ने खरीदा
नाथन कुल्टर नाइल को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच बोली लगी। मुंबई की टीम ने 8 करोड़ की मोटी रकम देकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
जयदेव उनादकट 3 करोड़ में बिके
पिछले सीजन में सबसे महंगे बिकने वाले जयदेव उनादकट को किंग्स इलेवन पंजाब ने 3 करोड़ में खरीदा। 1 करोड़ की बेस प्राइस के साथ उनादकट नीलामी में उतरे थे।
डेल स्टेन पहले राउंड में नहीं बिके
साउथ अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को किसी टीम ने नहीं खरीदा। इसी साल आईसीसी विश्व कप से पहले चोटिल होने के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ वह नीलामी में शामिल हुए थे।
पहले राउंड में नहीं बिके शाई होप
वेस्टइंडीज के ओपनर शाई होप को पहले राउंड में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। 50 लाख की बेस प्राइस के साथ वह इस नीलामी में उतरे थे।
कुसल परेरा पहले राउंड में नहीं बिके
श्रीलंका के कुसल परेरा को भी पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा।
मुशफिकुर रहीम पहले राउंड में नहीं बिके
बांग्लादेशी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा। 75 लाख की बेस प्राइस के साथ वह नीलामी में शामिल हुए थे।
एलेक्स कैरी को दिल्ली ने खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी 50 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में शामिल हुए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने 2.40 करोड़ की बोली लगाकर उनको अपनी टीम में शामिल किया।
अब तक की नीलामी में बिके महंगे खिलाड़ी
अब तक पैट कमिंस सबसे महंगे, नीलामी का पहला सेट खत्म
यहां पर नीलामी का पहला सेट खत्म हुआ। अब एक छोटा सा ब्रेक लिया जाएगा। अब तक ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस सबसे महंगे बिके हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स ने कमिंस को 15.50 करोड़ में अपने नाम किया।
क्रिस वोक्स 10 करोड़ में बिके
सैम कर्रन को चेन्नई ने खरीदा
सैम कर्रन को 5.5 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।
पैट कमिंस 15.50 करोड़ में बिके
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पैट कमिंस को खरीदने के लिए जोरदार रेस लगी। आखिर में कोलकाता ने 15.50 करोड़ में खरीदकर उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा
नहीं बिके यूसुफ पठान
1 करोड़ की बेस प्राइस से नीलामी में शामिल हुए ऑलराउंडर यूसुफ पठान पहले राउंड में नहीं बिके।
क्रिस वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को 1.50 करोड़ की बेस प्राइस पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा
मैक्सवेल अब तक सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब तक की नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 करोड़ 75 लाख में खरीदा। 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में शामिल हुए थे।
एरोन फिंच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टी20 कप्तान एरोन फिंच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 4.40 करोड़ में खरीदा। 1 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में शामिल हुए थे।
जेसन रॉय को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा
दिल्ली कैपिटल्स ने जेसन रॉय को 1.50 करोड़ की बेस प्राइस में खरीदा।
हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा नहीं बिके
50 लाख की बेस प्राइस के साथ नीलामी में शामिल होने वाले हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा को खरीदने में किसी टीम ने रूचि नहीं दिखाए।
रोबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा
रॉबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने 2.80 करोड़ में खरीदा। भारत की तरफ से सबसे महंगी बेस प्राइस के साथ उथप्पा नीलामी में शामिल हुए थे। उन्होंने 1.50 करोड़ बेस प्राइस रखी थी।
इयोन मॉर्गन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन को कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने 5.25 करोड़ में खरीदा। मॉर्गन का बेस प्राइस 1.5 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में शामिल हुए थे।
क्रिस लिन को मुंबई ने खरीदा
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 करोड़ में खरीदा।
नीलामी के दौरान होगा 3 ब्रेक
नीलामी में दूसरे सेट, पाचवें सेट और 10वें सेट के बाद ब्रेक लिया जाएगा।
बढ़ी खिलाड़ियों की संख्या
नीलामी में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 332 से 338 कर दी गई है।
75 लाख की लिस्ट में कुल 16 खिलाड़ी
75 लाख के आधार मूल्य में कुल 16 खिलाड़ी शामिल हैं और ये सभी विदेशी हैं
1 करोड़ की लिस्ट में कुल 23 खिलाड़ी
1 करोड़ के आधार मूल्य में कुल 23 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें तीन भारतीय व 20 विदेशी खिलाड़ी हैं।
1.5 करोड़ की लिस्ट में 10 खिलाड़ी
1.5 करोड़ के आधार मूल्य में कुल 10 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें सर्वाधिक चार इंग्लैंड के हैं, तीन ऑस्ट्रेलिया के हैं, दो दक्षिण अफ्रीका के हैं और एक भारत का है।
2 करोड़ की लिस्ट में सात खिलाड़ी
2 करोड़ के आधार मूल्य में सात खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा पांच खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं
किसी की जेब भरी तो किसी की खाली
नीलामी के लिए किसी फ्रेंचाइजी की जेब भरी है तो किसी की खाली। मुंबई इंडियंस के पास नए खिलाड़ी खरीदने को सिर्फ 13.05 करोड़ रुपये बचे हैं, इसलिए उसे संभलकर चलना होगा। ऐसा ही हाल चेन्नई सुपरकिंग्स (14.60 करोड़) का है। किंग्स इलेवन पंजाब (42.70 करोड़) की जेब में काफी रुपये हैं, इसलिए वह ऊंचे दाम लगा सकती है, हालांकि उसकी जरूरतें भी ज्यादा हैं। उसे पूर्व कप्तान रविचंद्रन अश्विन का विकल्प भी तलाशना है। कोलकता नाइटराइडर्स (35.65 करोड़) इस मामले में दूसरे स्थान पर है। विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर 27.90 करोड़ खर्च कर सकती है।
चौंका सकता है 14 साल का नूर अहमद
अफगानिस्तान का 14 साल का नूर अहमद नीलामी में सबको चौंका सकता है। 30 लाख के आधार मूल्य वाले इस चाइनामैन गेंदबाज पर यकीनन हरेक टीम दांव लगाएगी। वहीं भारतीय क्रिकेटरों में प्रियम गर्ग, यशस्वी जायसवाल, आर साई किशोर और इशान पोरेल नीलामी में छुपे रुस्तम साबित हो सकते हैं।
कई खिलाड़ियों का तय होगा भविष्य
मौजूदा नीलामी देश-विदेश के कई खिलाड़ियों का आइपीएल में भविष्य भी तय कर देगी। इस नीलामी में नहीं बिक पाने पर उनका आगे बिक पाना नामुमकिन सा होगा। इनमें रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, मनोज तिवारी, पीयूष चावला और डेल स्टेन के नाम खास हैं। कुछ पर उम्र भारी पड़ सकती है तो कुछ पर उनका भारी-भरकम आधार मूल्य।
हॉट केक बने शिमरोन हेटमायर
कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर अचानक हॉट केक बन गए हैं। उन्हें खरीदने को सभी लालायित होंगे। मौजूदा भारत दौरे में हेटमायर का प्रदर्शन शानदार रहा है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 120 रन बनाए। वहीं, चेन्नई में भारत के खिलाफ पहले वनडे में भी 139 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
186 भारतीय और 143 विदेशी खिलाड़ी नीलामी में शामिल
कुल 332 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी, जिनमें 186 भारतीय और 143 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। एसोसिएशट देशों से भी तीन क्रिकेटर हैं। कुल मिलाकर 66 बल्लेबाज, 103 गेंदबाज, 129 ऑलराउंडर और 34 विकेटकीपर। इनमें से कुछ हॉट केक की तरह बिकेंगे, तो कुछ किसी तरह निपटेंगे और कुछ बिना बिके रह जाएंगे।