IPL 2022 SRH VS MI Live Streaming: हैदराबाद के लिए आखिरी मौका, मुंबई के खिलाफ कब और कहां देखें मैच
IPL 2022 SRH VS MI Live Streaming पिछले मैच में टीम ने चेन्नई के खिलाफ जीत हासिल कर उसके प्लेआफ का सफर खत्म कर दिया था। अब हैदराबाद के खिलाफ भी अगर टीम जीत हासिल करती है तो वह उसकी उम्मीदों को भी झटका दे सकती है।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग को 15वें सीजन के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होना है। मुंबई की टीम पहले ही प्लेआफ की दौड़ से बाहर है लेकिन हैदराबाद के लिए मुकाबला अहम है। टीम अगर यहां जीत हासिल करती है तो उसके पास अपने आप को रेस में बनाए रखना का एक मौका रहेगा।
इस सीजन में मुंबई की टीम ने औसत दर्जे का खेल दिखाया है लेकिन टीम के पास सम्मान बचाने का मौका है। पिछले मैच में टीम ने चेन्नई के खिलाफ जीत हासिल कर उसके प्लेआफ का सफर खत्म कर दिया था। अब हैदराबाद के खिलाफ भी अगर टीम जीत हासिल करती है तो वह उसकी उम्मीदों को भी झटका दे सकती है।
कब होगा सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच?
17 मई, मंगलवार को होगा सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच।
कहां खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
कितने बजे होगा सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच का टास?
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच का टास शाम 7 बजे होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच को कहां देख सकते हैं?
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क या हाटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच से जुड़ी हर खबर को आप आप दैनिक जागरण की वेबसाइट पढ़ सकते हैं।