Move to Jagran APP

IPL 2021: Orange Cap की रेस में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, टॉप पांच में केवल एक विदेशी

आइपीएल 2021 में अभी तक 26 मैच हो गए हैं और ऑरेंज कैप की रेस दिलचस्प हो गई है।फिलहाल इस रेस में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा है। टॉप पांच में केवल एक ही विदेशी खिलाड़ी है। पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप है।

By TaniskEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 11:41 AM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 11:41 AM (IST)
IPL 2021: Orange Cap की रेस में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा, टॉप पांच में केवल एक विदेशी
पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप।

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 2021 में अभी तक 26 मैच हो गए हैं और ऑरेंज कैप की रेस दिलचस्प हो गई है।  फिलहाल इस रेसमें भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा दिखाई दे रहा है। टॉप पांच में केवल एक ही विदेशी खिलाड़ी है। पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान केएल राहुल के पास ऑरेंज कैप है। इसके बाद सूची में शिखर धवन, फाफ डुप्लेसिस, पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन का नाम है। ये सभी बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। आइए नजर डालते आइपीएल 2021 में अब तक के टॉप पांच बल्लेबाजों पर।

loksabha election banner
  1. केएल राहुल- पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल पहले नंबर पर हैं। अब तक उन्होंने सात मैचों की सात पारियों में 66.20 की औसत से उन्होंने 331 रन बनाए हैं। अभी तक उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं। 16 छक्के और 27 चौके भी लगा चुके हैं। स्ट्राइक रेट 136.21 का है। बेस्ट स्कोर 91 है।
  2.  शिखर धवन-  दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं। अब तक उन्होंने सात मैचों की सात पारी में 44.42 की औसत से 311 रन बनाए हैं। इसमें दो अर्धशतक शामिल है। अभी तक वह छह सिक्स और 37 चौका लगा चुके हैं। 92 रन उनका बेस्ट स्कोर है। स्ट्राइक रेट 131.77 का है।
  3. फाफ डुप्लेसिस- चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस तीसरे नंबर पर हैं। अब तक छह मैचों की छह पारियों में उन्होंने 67.50 की औसत से उन्होंने 270 रन बनाए हैं। इसमें तीन अर्धशतक शामिल है। अभी तक वो 9 छक्का और 27 चौका लगा चुके हैं। 95 रन उनका बेस्ट स्कोर है। स्ट्राइक रेट 140.62 का है।
  4. पृथ्वी शॉ- दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ इस मामले में चौथे नंबर पर हैं। अब तक सात मैचों की सात पारियों में उन्होंने 38.42 की औसत से 269 रन बनाए हैं।  इसमें तीन अर्धशतक शामिल है। अभी तक वो 9 छक्का और 34 चौका लगा चुके हैं। 82 रन उनका बेस्ट स्कोर है। स्ट्राइक रेट 165.03 का है।
  5. संजू सैमसन- राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पांचवें स्थान पर हैं। अब तक छह मैचों की छह पारियों में उन्होंने 45.80 की औसत से 229 रन बनाए हैं।  इसमें एक शतक शामिल है। अभी तक वो 9 छक्का और 22 चौका लगा चुके हैं। 119 रन उनका बेस्ट स्कोर है। स्ट्राइक रेट 145.85 का है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.