Move to Jagran APP

IPL 2019: World Cup को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ियों को दी छुट्टी

IPL 2019 World Cup को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा फैसला किया है। मुंबई इंडियंस ने अपने खिलाडि़यों को 4 दिन की छुट्टी दी है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 09:19 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 12:02 AM (IST)
IPL 2019: World Cup को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ियों को दी छुट्टी
IPL 2019: World Cup को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस ने खिलाड़ियों को दी छुट्टी

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL की तीन बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने अपने सभी खिलाडि़यों को चार दिन की छुट्टी दी है। मुंबई इंडियंस ने अगले मैच से पहले अपने सभी खिलाड़ियों को इसलिए आराम दिया है क्योंकि इनमें से कई खिलाड़ी वर्ल्ड कप टीमों का हिस्सा होंगे। इसके अलावा खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। मुंबई इंडियंस को उम्मीद है कि इस पहल के बाद अंतिम चरण के मैचों में खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत देंगे।

loksabha election banner

आपकी जानकारी के लिए बता दें, विश्व कप भी आइपीएल के तुरंत बाद शुरू होगा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हमेशा अपने खिलाडि़यों को काम के दबाव को समझदारी से सुलझाने को कहा है। मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस टीम में ऐसे तीन भारतीय खिलाड़ी हैं, जो वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। इनमें उपकप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। मुंबई के ये तीन खिलाड़ी इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगे।

मुंबई इंडियंस के करीबी सूत्र ने कहा कि खिलाड़ी हमारी प्राथमिकता हैं और उन्हें एक ही हिदायत दी गई है कि जो भी करो बल्ले और गेंद से दूर रहो। उन्हें शांति से चार दिन के ब्रेक में आराम करना चाहिए। मुंबई का अगला मैच 25 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ होगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना दसवां मैच खेला था, जिसमें टीम को हार मिली थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह कदम भारतीय खिलाडि़यों को विश्व कप के लिए तरोताजा रखने के लिए लिया गया है? सूत्र ने कहा कि सिर्फ रोहित, बुमराह या हार्दिक ही नहीं, हमारे पास क्विंटन डि कॉक, लसिथ मलिंगा और अन्य खिलाड़ी भी हैं, जो अपने देश के लिए विश्व कप में खेल रहे हैं। हम उनके दबाव को इस तरह से मैनेज करना चाहते हैं कि जब वे विश्व कप में खेलें तो अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएं। अधिकतर विदेशी खिलाड़ी सीधे चेन्नई गए हैं और वहां अपने परिवारों के साथ आनंद ले रहे हैं जबकि भारतीय खिलाड़ी अपने घर गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.