Move to Jagran APP

IPL 2019: जिस काम के लिए आंद्रे रसेल बेताब थे वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ कर दिखाया

IPL 2019 KKR vs MI जिस काम के लिए आंद्रे रसेल लंबे समय से बेताब थे वो काम उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कर दिखाया।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 10:00 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 12:17 AM (IST)
IPL 2019: जिस काम के लिए आंद्रे रसेल बेताब थे वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ कर दिखाया
IPL 2019: जिस काम के लिए आंद्रे रसेल बेताब थे वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ कर दिखाया

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 KKR vs MI: वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान, कोच और टीम मैनेजमेंट से एक शिकायत थी। आंद्रे रसेल कई मौकों पर इस बात को कबूल कर चुके थे कि वे केकेआर के लिए ऊपर बैटिंग करना चाहते हैं। लेकिन, केकेआर ने आंद्रे रसेल की एक ना सुनी। हालांकि, उस दौरान भी आंद्रे रसेल के बल्ले से रन और छक्कों की बारिश होती रही। बावजूद इसके आंद्रे रसेल को ऊपर बल्लेबाजी नहीं कराई।  

loksabha election banner

जब कोलकाता नाइट राइडर्स पहले पांच में चार मुकाबले जीतने के बाद से लगातार 6 मुकाबले हार गई तो मजबूरन कोलकाता को आंद्रे रसेल की बात स्वीकार करनी पड़ी। ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अहम मैच में आंद्रे रसेल को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। अभी तक नंबर 6 और 7 पर बल्लेबाजी करते आ रहे आंद्रे रसेल ने मुंबई के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से 40 गेंदों में 80 रन बनाकर साबित कर दिया कि वे ऊपर बल्लेबाजी करते हुए भी गेंदबाजी की कुटाई कर सकते हैं। आंद्रे रसेल ने इस पारी में 6 चौके और 8 दमदार छक्के लगाए। 

आंद्रे रसेल जो चाहते थे, केकेआर ने उन्हें प्लेटफॉर्म दिया। भले ही देर से दिया लेकिन, आंद्रे रसेल ने सिद्ध कर दिया कि वे ऊपर बल्लेबाजी कर रन बना सकते हैं। आंद्रे रसेल की इस तूफानी पारी के दम पर कोलकाता ने मुंबई को 233 रन का लक्ष्य दिया है। कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल ने 80, शुभमन गिल ने 76 और क्रिस लिन ने 54 रन की पारी खेली। मुंबई की ओर से हार्दिक पांड्या और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला। 

IPL 2019 में छक्कों की फिफ्टी

आंद्रे रसेल आइपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले दूसरे लेकिन नंबर वाइज तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आंद्रे रसेल अब तक इस सीजन में छक्कों की फिफ्टी लगा चुके हैं। आंद्रे रसेल से पहले क्रिस गेल 59 छक्के साल 2012 में लगा चुके हैं। इसके अलावा 2013 में भी क्रिस गेल 51 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, अब आंद्रे रसेल 50 छक्के लगा चुके हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.