Move to Jagran APP

IPL 2019: इस खिलाड़ी ने आइपीएल में 10 वर्ष के बाद लगाया दूसरा छक्का, 2009 में लगाया था पहला छक्का

IPL 2019 दिल्ली के इस खिलाड़ी ने अपने आइपीएल करियर में सिर्फ दो छक्के लगाए हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 01:11 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 01:11 PM (IST)
IPL 2019: इस खिलाड़ी ने आइपीएल में 10 वर्ष के बाद लगाया दूसरा छक्का, 2009 में लगाया था पहला छक्का
IPL 2019: इस खिलाड़ी ने आइपीएल में 10 वर्ष के बाद लगाया दूसरा छक्का, 2009 में लगाया था पहला छक्का

 नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 क्वालीफायर दो में दिल्ली की टीम को हार तो मिली, लेकिन पहली पारी में दिल्ली के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करके टीम के स्कोर को 147 तक पहुंचाया। इसमें ईशांत शर्मा भी थे जिन्होंने दिल्ली के लिए 3 गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाए। अपनी इस पारी में ईशांत ने एक चौका और एक छक्का भी लगाया। ईशांत का स्ट्राइक रेट 333.33 का रहा। ईशांत शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ पहली पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। ये ओवर रवींद्र जडेजा फेंक रहे थे। ईशांत ने जडेजा की इस गेंद पर उनके सर के उपर से सीधी दिशा में बेहतरीन छक्का जड़ दिया। 

loksabha election banner

ईशांत का छक्का लगाया बहुत ही बड़ी बात थी और दिल्ली खेमा उनके इस शॉट से बाद काफी खुश दिखी। ईशांत शर्मा ने आइपीएल में ये छक्का 10 वर्ष के बाद लगाया था। इससे पहले इस लीग में ईशांत के बल्ले से आखिरी छक्का वर्ष 2009 में लगाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये ईशांत शर्मा का इस लीग में पहला छक्का था और दस वर्ष के बाद ईशांत ने आइपीएल में दूसरा छक्का लगाया। 

ईशांत शर्मा के लिए ये सीजन काफी अच्छा बीता। उन्होंने दिल्ली के लिए 13 मैच खेले और 13 विकेट लिए। इस सीजन में उनका बेस्ट प्रदर्शन 38 रन देकर तीन विकेट रहा। वहीं ईशांत के आइपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 89 मैचों में कुल 72 विकेट लिए हैं। आइपीएल में ईशांत शर्मा का बेस्ट प्रदर्शन 12 रन देकर पांच विकेट रहा है। बल्लेबाज के तौर पर ईशांत ने 89 मैचों में कुल 55 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 10 रन रहा है जो उन्होंने दिल्ली के खिलाफ बनाए थे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.