IPL 2019: थर्ड अंपायर से भी तेज निकले विराट कोहली, फिर रिषभ पंत को समझाई ये बात
IPL 2019 DC vs RCB Match आइपीएल 2019 का 46वें मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली थर्ड अंपायर से भी तेज निकले।
नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 DC vs RCB Match: दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए आइपीएल 2019 के 46वें मुकाबले में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स का सामना विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ। इसी मैच में एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जब आरसीबी की कप्तान विराट कोहली थर्ड अंपायर से भी तेज निकले। ये देख हर कोई हैरान रह गया कि विराट कोहली आउट होने के बाद भी मैदान छोड़कर क्यों नहीं जा रहे।
दरअसल, दिल्ली बनाम बैंगलोर मैच में विराट कोहली ने इशांत शर्मा के दूसरे ओवर की पहली गेंद को स्लिप में खेलना चाहते थे। लेकिन, गेंद विराट कोहली के बल्ले का महीन किनारा लेकर फर्स्ट स्लिप में चली गई। उधर, विकेट के पीछे खड़े रिषभ पंत ने डाइव लगाते हुए गेंद को पकड़ लिया और खुशी से ऊपर की ओर उछाल दिया। साथ ही गेंदबाज इशांत शर्मा को भी भरोसा हो गया कि ये बड़ी विकेट उनको मिल गई। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी विराट कोहली के विकेट का जश्न मनाने लगे। लेकिन, कुछ ही देर में सब बदल गया।
दरअसल, जब गेंद विराट के बल्ले को छूकर गई तो विराट की नज़़र गेंद और रिषभ पंत के ग्लव्स पर थी। विराट ने देखा कि गेंद ग्लव्स में जाने से पहले जमीन छूकर गई है। लेकिन, दिल्ली के विकेटकीपर पंत और गेंदबाज इशांत शर्मा को भरोसा नहीं था। वहीं, मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर को इशारा किया और अपना डिसिजन नॉट आउट रखा। थर्ड अंपायर ने जब फुटेज चेक किए तो विराट कोहली नॉट आउट साबित हुए।
इतना ही नहीं, थर्ड अंपायर से नॉट आउट दिए जाने के बाद विराट कोहली ने रिषभ पंत को भी समझाया कि ये गेंद किस तरह पकड़नी चाहिए थे। उधर, इशांत शर्मा को भी बताया कि उनकी नज़र गेंद पर थी। इस दौरान विराट कोहली 9 रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि, बाद में विराट कोहली 17 गेंदों में 2 चौके और एक छक्का लगाकर कुल 23 रन ही बना पाए।
देखें वीडियो
Virat Kohli Quciker than 3rd Umpire! #DCvRCB #IPL2019 https://t.co/TzUC2sDZMa— Sports Halchal (@sportshalchal) April 28, 2019