Move to Jagran APP

IPL 2019 KXIP vs MI: IPL में तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का एक और कमाल, रचा नया इतिहास

क्रिस गेल ने आइपीएल में एक और कमाल किया और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 30 Mar 2019 06:48 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 12:33 AM (IST)
IPL 2019 KXIP vs MI: IPL में तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का एक और कमाल, रचा नया इतिहास
IPL 2019 KXIP vs MI: IPL में तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल का एक और कमाल, रचा नया इतिहास

 नई दिल्ली, जेएनएन। IPL में क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम पर एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड दर्ज है और एक बार फिर से उन्होंने अपने रिकॉर्ड के खजाने में बढ़ोतरी कर ली है। गेल ने अपनी टीम पंजाब (KXIP) की तरफ से IPL 2019 के नौवें मैच में मुंबई (MI) के खिलाफ वो कमाल कर दिया जो आइपीएल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था। गेल आइपीएल के इतिहास में ये कमाल करने वाले पहले खिलाड़ी बने और एक नया इतिहास रचा। कमाल की बात ये है कि इस मामले में अभी गेल के आसपास भी कोई नहीं है। 

loksabha election banner

IPL में गेल ने पूरे किए अपने 300 छक्के

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल ने आइपीएल के इस सीजन में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए। गेल ने आइपीएल करियर के अपने 115 मैचों की 114 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की। 114 पारियों में गेल ने अब तक कुल 2714 गेंदों का सामना करते हुए कुल 302 छक्के लगाए हैं। गेल ने आइपीएल में अपने 100 छक्के सिर्फ 37 पारियों में जबकि 200 छक्के 69 पारियों में लगाए थे। गेल ने अपने 100 छक्के वर्ष 2012 और 200 छक्के वर्ष 2015 आइपीएल सीजन में पूरे किए थे। अब उन्होंने अपने 300 छक्के वर्ष 2019 में पूरे किए हैं। 

Chris Gayle's journey to 300 IPL sixes

-100: 37 inngs (943 balls) in 2012

-200: 69 inngs (1811 balls) in 2015

-300: 114 inngs (2714 balls) in 2019

अपने एतिहासिक मैच में ऐसी रही गेल की पारी

IPL 2019 का नौवां मुकाबला क्रिस गेल के लिए एतिहासिक रहा। गेल ने इस मैच में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और लोकेश राहुल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की। गेल ने इस मुकाबले में 24 गेंदों पर 40 रन बनाए। गेल ने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 166.67 का रहा। 

गेल का आइपीएल करियर- 

क्रिस गेल ने अपने IPL करियर में अब तक कुल 115 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 41.33 की औसत से 4133  रन बनाए हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल 2734 गेंदों का सामना किया है और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 175 रन है। गेल का स्ट्राइक रेट 151.17 का है। उनके नाम पर छह शतक और 25 अर्धशतक हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल 337 चौके जबकि 302 छक्के लगाए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.