Move to Jagran APP

IPL 2019: क्रिस गेल ने खेली 99 रन का पारी, फिर भी हो गया 'शतक'

क्रिस गेल आरसीबी के खिलाफ भले ही एक रन से शतक बनाने से चूक गए लेकिन एक मामले में उन्होंने सेंचुरी पूरी कर ली है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 10:54 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 10:54 PM (IST)
IPL 2019: क्रिस गेल ने खेली 99 रन का पारी, फिर भी हो गया 'शतक'
IPL 2019: क्रिस गेल ने खेली 99 रन का पारी, फिर भी हो गया 'शतक'

नई दिल्ली, जेएनएन। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ IPL 2019 के 28वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज और यूनिवर्स बॉस के नाम से फेमस क्रिस गेल ने नाबाद 99 रन की पारी खेली। आखिरी गेंद पर छक्का लगाने और शतक बनाने से चूके क्रिस गेल को इस सेंचुरी के पूरी ना होने का मलाल रहेगा। लेकिन, एक दूसरे संदर्भ में देखा जाए तो क्रिस गेल ने एक शतक पूरा कर लिया है। इसी के साथ वे एलीट क्लास में शामिल हो गए हैं। 

loksabha election banner

दरअसल, क्रिस गेल भले ही आरसीबी के खिलाफ एक रन से शतक बनाने से चूक गए हों लेकिन, T20 क्रिकेट में वे सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इतना ही नहीं, क्रिस गेल ने आज 100वां फिफ्टी प्लस यानी पचास से ज्यादा रन का स्कोर T20 क्रिकेट में बनाया है। क्रिस गेल के इस स्पेशल शतक के आसपास अभी कोई बल्लेबाज नहीं है। 

गेल का T20 करियर 

दुनियाभर की तमाम T20 क्रिकेट लीग का हिस्सा रहने वाले क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट को मिलाकर अब तक 377 मैच खेले हैं। इनमें क्रिस गेल ने 369 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 12541 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 100 बार पचास से ज्यादा का स्कोर किया है। इसमें क्रिस गेल के 21 शतक भी शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.