Move to Jagran APP

IPL 2019: इस बार ये खिलाड़ी रहा मैन ऑफ द सीरीज, जानिए इससे पहले किसको मिल चुका है ये खिताब

IPL 2019 इस बार ये खिलाड़ी रहा मैन ऑफ द सीरीज जानिए इससे पहले किसको मिल चुका है ये खिताब

By Sanjay SavernEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 12:43 AM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 12:43 AM (IST)
IPL 2019: इस बार ये खिलाड़ी रहा मैन ऑफ द सीरीज, जानिए इससे पहले किसको मिल चुका है ये खिताब
IPL 2019: इस बार ये खिलाड़ी रहा मैन ऑफ द सीरीज, जानिए इससे पहले किसको मिल चुका है ये खिताब

 नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 आइपीएल के हर सीजन में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने अपने प्रदर्शन से ना सिर्फ टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई होती है बल्कि फैंस का भी जमकर मनोरंजन किया होता है। मैन ऑफ द सीरीज बनना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता क्योंकि आपको अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखना होता है जो किसी भी खेल में आसान नहीं है। इस सीजन में भी कई खिलाड़ियों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द सीरीज के दावेदार थे, लेकिन बाजी मारी आंद्रे रसेल ने मारी । 

loksabha election banner

आंद्रे रसेल ने इस सीजन में 510 रन 200 से ज्यादा के स्ट्राइकरेट से बनाए। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल ने 11 विके ट भी चटकाए।

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई और इस वर्ष राजस्थान की टीम चैंपियन भी बनी। इस बार मैच ऑफ द सीरीज राजस्थान के कप्तान शेन वॉर्न को चुना गया था। शेन ने अपनी गेंदबाजी से टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी और खिताब दिलाया था। शेन की कप्तानी भी लाजबाव रही थी। मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब सबसे ज्यादा यानी तीन बार कोलकाता के खिलाड़ी ने जीता है जबकि बैंगलोर के खिलाड़ियों ने दो बार ये कमाल किया है। आइपीएल के 12 सीजन में अब तक किस-किस खिलाड़ी ने मैन ऑफ द सीरीज जीता है इस पर डालते हैं एक नजर। 

2008- शेन वॉटसन- राजस्थान

2009-  एडम गिलक्रिस्ट- डेक्कन चार्जर्स

2019- सचिन तेंदुलकर - मुंबई 

2011- क्रिस गेल - बैंगलोर

2012- सुनील नरेन- कोलकाता

2013- शेन वॉटसन- राजस्थान

2014- ग्लेन मैक्सवेल- पंजाब

2015- आंद्रे रसेल- कोलकाता

2016- विराट कोहली- बैंगलोर

2017- बेन स्टोक्स- पुणे

2018- सुनील नरेन- कोलकाता

2019- आंद्रे रसेल - कोलकाता

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.