Move to Jagran APP

जानिए 4 ऐसे क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में जिनकी पत्नियां भी हैं प्लेयर

क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसी जोड़ियां बनीं जिन्हें लोगों ने हमेशा सराहा।

By NiteshEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 03:12 PM (IST)
जानिए 4 ऐसे क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में जिनकी पत्नियां भी हैं प्लेयर
जानिए 4 ऐसे क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में जिनकी पत्नियां भी हैं प्लेयर

नई दिल्ली (जेएनएन)। क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसी जोड़ियां बनीं जिन्हें लोगों ने हमेशा सराहा। ये जोड़ियां अपने खेल के बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करती रहीं। एक समय सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। फिर एक दौर आया जब सचिन के साथ वीरेंद्र सहवाग फिट बैठने लगे। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिव नारायण चंद्रपॉल और राम नरेश सरवन की जोड़ी भी क्रिकेट की दुनिया में जाना पहचाना नाम है। इसके अलावा कई जोड़ियां (पति-पत्नी) ऐसे रही जिसमें पति पत्नी दोनों ने खेल को अपने करियर के रूप में चुना। इस खबर में हम ऐसी ही चार जोड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिसमें दोनों पति-पत्नी खेल से जुड़े हुए हैं।

loksabha election banner

मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली

मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली दोनों ही चर्चित ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। मिचेल स्टार्क बायें हाथ के तेज गेंदबाज हैं जबकि उनकी पत्नी एलिसा हीली विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली ने 15 अप्रैल 2016 को शादी की। दोनों को अच्छे क्रिकेट के लिए 'प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब मिल चुका है।

शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक क्रिकेट जगत में जाना पहचाना नाम हैं तो वहीं सानिया भी टेनिस खिलाड़ी के रूप में विश्व पटल पर खुद को स्थापित कर चुकी हैं। दोनों की साल 2010 में शादी हुई। सानिया मिर्जा भारत के हैदराबाद की रहने वाली हैं जबकि शोएब पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं।

दिनेश कार्तिक दीपिका पल्लीकल

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और दीपिका दोनों खेल से जुड़े रहे हैं। दिनेश और पल्लीकल ने साल 2015 में शादी की थी। फिलहाल दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के लिए खेलते हैं, हालांकि उन्हें कई बार टीम में अंदर बाहर होना पड़ता है, लेकिन फिर भी वह भारतीय टीम के साथ बने हुए हैं। उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल स्क्वैश की खिलाड़ी हैं।

स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल महिला विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं। दीपिका पल्लीकल साल 2011 में चर्चा में आईं, जब उन्होंने तीन खिताब जीते और अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वोच्च रैंक हासिल की। दीपिका को खेल के लिए मिलने वाले अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इशांत शर्मा, प्रतिमा सिंह

इशांत शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हैं, जबकि उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह बास्केटबॉल की खिलाड़ी हैं। इशांत और प्रतिमा की शादी 9 दिसंबर 2016 को हुई। प्रतिमा सिंह वाराणसी की रहने वाली हैं। 28 साल की प्रतिमा भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की पूर्व कप्तान भी रह चुकी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.