Move to Jagran APP

IPL 2020 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, ये खिलाड़ी हो सकता है टीम में शामिल

IPL 2020 इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक और ट्रेड करने का मन बनाया है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 05:08 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 05:10 PM (IST)
IPL 2020 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, ये खिलाड़ी हो सकता है टीम में शामिल
IPL 2020 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, ये खिलाड़ी हो सकता है टीम में शामिल

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने एक और ट्रेड करने का मन बनाया है। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के साथ एक ट्रेड की थी, जिसमें उन्होंने शेरफन रदरफोर्ड की जगह मयंक मार्केंडे को टीम में शामिल किया था। इसके अलावा दिल्ली की टीम एक और ट्रेड करने जा रही है। 

loksabha election banner

खबरों की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स का टीम मैनेजमेंट राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल करने का मन बना चुका है। ऐसे में हो सकता है कि अंजिक्य रहाणे आइपीएल के अगले सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नज़र आएं। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि इस बात को लेकर नहीं हुई है कि रहाणे इस टीम में शामिल होंगे या नहीं।   

अजिंक्य रहाणे आइपीएल 2019 का सीजन बतौर कप्तान राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले और फिर बीच में उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद टीम का कप्तान स्टीव स्मिथ को बनाया गया, लेकिन बाद में जब स्टीव स्मिथ अपने देश रवाना हो गए तो फिर से अजिंक्य रहाणे को टीम की कप्तानी करनी पड़ी। हालांकि, टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई, लेकिन अजिंक्य रहाणे ने टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन में शिखर धवन को भी प्लेयर्स ट्रेड में टीम में शामिल किया था। इस बार टीम मैनेजमेंट चाहता है कि अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे टीम में शामिल हों और शिखर धवन के साथ सलामी जोड़ी को मजबूती प्रदान करें। सूत्रों की मानें तो दोनों टीमों के बीच अजिंक्य रहाणे को लेकर पेपर वर्क चल रहा है। उम्मीद है कि दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट इसका ऐलान जल्द कर सकता है।  

सूत्रों ने कहा है, "हां, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम में शामिल करना चाहती है, लेकिन अभी इस पर स्पष्ट रूप से कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। एक टीम से दूसरी टीम में जाने के लिए तमाम चीजों पर ध्यान देना होता है।" सूत्रों का ये भी कहना है कि अजिंक्य रहाणे राजस्थान की टीम के लिए एक ब्रांड एंबेसडर की तरह हैं। ऐसे में मुश्किल हो सकती है, लेकिन दोनों टीमों के बीच बातचीत जारी है।   

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.