Move to Jagran APP

IPL 2024: ‘Mumbai Indians के लिए खेलेंगे तो दिमाग फट जाएगा…’, भारतीय क्रिकेटर ने फ्रेंचाइजी को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा; देखें VIDEO

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में बातचीत करते हुए सीएसके और मुंबई इंडियंस के क्लचर में बड़ा अंतर बताया हैं। अंबाती ने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम का सीएसके की तुलना में माहौल अलग है। अंबाती ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादा खेलेंगे तो आपका दिमाग फट जाएगा।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Published: Tue, 23 Apr 2024 05:08 PM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2024 05:08 PM (IST)
Ambati Rayudu ने MI की तुलना में CSK की टीम के क्लचर को बताया बेहतर

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व मिडिल ऑर्डर बैटर अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेला है। मुंबई इंडियंस के लिए अंबाती ने साल 2010 से 2017 तक कुल 114 आईपीएल मैच खेले हैं।

loksabha election banner

रायडू मुंबई इंडियंस के तीन आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। बता दें कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा हैं।

इस बीच अंबाती रायडू ने मुंबई इंडियंस के क्लचर को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया। स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए अंबाती ने सीएसके और मुंबई इंडियंस की टीम के माहौल को लेकर एक बड़ा अंतर बताया।

Ambati Rayudu ने MI की तुलना में CSK की टीम के क्लचर को बताया बेहतर

दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स के शो में बातचीत करते हुए रायडू (Ambati Rayudu) ने कहा कि सीएसके प्रोसेस पर फोकस करती हैं और उनका मूड और मूड स्विंग रिजल्ट की वजह से नहीं होता। मुंबई इंडियंस की टीम का क्लचर कु अलग हैं। मुंबई की टीम का ज्यादा ध्यान जीत हासिल करने पर होता हैं और उनका क्लचर अलग हैं। उनका क्लचर ऐसा है कि जीतना ही हैं। जीतने से कोई समझौता नहीं।

यह भी पढ़ें: IPL 2024: 'Hardik Pandya की फॉर्म भारत के लिए एक बड़ी समस्या...', Irfan Pathan ने MI के नए कप्तान की जमकर की आलोचना

अंबाती ने आगे कहा कि सीएसके और मुंबई में अलग-अलग क्लचर हैं, लेकिन अंत में दोनों ही काफी मेहनत करते है। मुझे लगता है कि सीएसके की टीम में ज्यादा बेहतर क्लचर हैं। मुंबई इंडियंस में ज्यादा खेलेंगे तो आपका दिमाग फट जाएगा। जब मैं मुंबई के लिए खेलता था तो मेरे गेम में काफी सुधार देखने को मिला था। अगर आप मैच नहीं जीतते तो वह कोई बहाना नहीं देखते। दिन के अंत तक आपको अच्छा परफॉर्म करना होता है। मुंबई इंडियंस का क्लचर ऐसा है कि आप यहां आप अच्छा करते रहते हैं, जबकि सीएसके का अलग कल्चर हैं। वहां आपको अच्छा बना दिया जाता है, वो भी आराम से।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.