Move to Jagran APP

IPL में रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर 10 साल पहले गिलक्रिस्ट ने की थी ये भविष्यवाणी

आइपीएल के 12वें सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं।

By Vikash GaurEdited By: Published: Mon, 13 May 2019 07:55 PM (IST)Updated: Mon, 13 May 2019 07:55 PM (IST)
IPL में रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर 10 साल पहले गिलक्रिस्ट ने की थी ये भविष्यवाणी
IPL में रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर 10 साल पहले गिलक्रिस्ट ने की थी ये भविष्यवाणी

नई दिल्ली, जेएनएन। रविवार को आइपीएल के 12वें सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। सात साल की कप्तानी में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा ट्रॉफी अपने नाम की हैं। बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही साल (2013) मुंबई इंडियंस को पहली बार चैंपियन बनाया था। साल 2013 से पहले सचिन तेंदुलकर सरीखे दिग्गज मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे लेकिन कोई भी टीम को खिताब नहीं दिला पाया था।

loksabha election banner

रोहित शर्मा साल 2008 से साल 2010 तक डेक्कन चार्जेस हैदराबाद के लिए खेले। रोहित शर्मा उस समय एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी वाली डेक्कन चार्जेस के उपकप्तान थे। एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में टीम ने साल 2009 में आइपीएल का खिताब जीता था। आइपीएल के दूसरे सीजन में रोहित शर्मा इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन बनकर उभरे थे। चूंकि, रोहित शर्मा उस समय यंग थे और टीम के उपकप्तान थे तो एडम गिलक्रिस्ट ने उनकी तारीफ की थी।

साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कहा था कि रोहित शर्मा ने अपने वाइस कैप्टन की भूमिका को बहुत ही गंभीरता से निभाया है। रोहित कभी ना कभी कप्तान बनेगा, जो कि बहुत एक्साइटिंग है। शायद यही भविष्यवाणी एडम गिलक्रिस्ट की काम आई साल 2013 में जब रोहित मुंबई के कप्तान बने और टीम को पहली बार में खिताब दिलाया। इसके बाद साल 2015, 2017 और अब 2019 में मुंबई इंडियंस रोहित की कप्तानी में जीती है।

साल 2013 में इमर्जिंग प्लेयर अवार्ड जीतने वाले रोहित शर्मा ने डेक्कन चार्जेस के लिए 16 मैचों में 11 विकेट लिए थे। इसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ आई थी। इतना ही नहीं, रोहित शर्मा के बल्ले से उस साल 27.85 की औसत से 362 रन भी निकले। लेकिन, अब कम ही देखा जाता है जब रोहित शर्मा गेंदबाजी करें।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.