Yuvraj Singh के संन्यास पर बोले दिग्गज- युवराज तेरे जैसा कोई नहीं
युवराज के संंन्यास की खबर सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी मच गई। दिग्गज क्रिकेटरों ने युवराज के खेल को याद करते हुए उनके आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर क्रिकेट को अलविदा कहने की जानकारी दी। युवराज के संंन्यास की खबर सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी मच गई। दिग्गज क्रिकेटरों ने युवराज के खेल को याद करते हुए उनके आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय संस्था आईसीसी, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद,वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ समेत तमाम फैंस ने युवराज के क्रिकेट को सलाम करते हुए उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
युवराज सिंह के वह 6 छक्के जो दुनिया आज तक नहीं भूल पाई, वीडियो देखें
भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि खिलाड़ी आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन युवराज जैसा ढूंढना मुश्किल हैं। उन्होंने युवराज को बेस्ट विशेज लिखते हुए एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। इसी तरह पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए उन पर गर्व होने की बात कही है। बता दें कि मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह की जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ 325 रनों को चेज कर जीत दिलाई थी। इस मैच के लिए दोनों खिलाडि़यों को आज भी लोग शाबासी देते हैं।
Players will come and go,but players like @YUVSTRONG12 are very rare to find. Gone through many difficult times but thrashed disease,thrashed bowlers & won hearts. Inspired so many people with his fight & will-power. Wish you the best in life,Yuvi #YuvrajSingh. Best wishes always pic.twitter.com/sUNAoTyNa8— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 10, 2019
One of the greatest match-winners in the history of the game,a fighter who built an extraordinary career through difficult challenges & came out a winner every time-We all are so proud of you #YuvrajSingh , u can be very proud of what u have you done for our country @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/w4wUe31De0 — Mohammad Kaif (@MohammadKaif) June 10, 2019
क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने युवराज सिंह के 6 छक्के मारने वाला वीडियो शेयर किया है। युवराज सिंह ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। इसके अलावा आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर युवराज सिंह की 2011 वर्ल्ड के दौरान तस्वीर भी शेयर की है। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर श्रीलंका को फाइनल मुकाबले में हराने के दौरान की एक भावुक तस्वीर शेयर की है। इसमें युवराज सिंह और महेंद्र सिंह खिताब जीतने की खुशी एक दूसरे से गले मिलकर बांट रहे हैं।
6️⃣ 6️⃣ 6️⃣ 6️⃣ 6️⃣ 6️⃣
Wishing Yuvraj Singh a happy retirement from international cricket ✊ pic.twitter.com/Te0duzjlA0— ICC T20 World Cup (@T20WorldCup) June 10, 2019
आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर युवराज सिंह का कैरीकेचर शेयर किया है। इसमें युवराज सिंह नेवर गिव अप लिखा हुआ एक पोस्टर लिए खडे़ हैं। मुंबई इंडियंस टीम ने युवराज के कैंसर को हराने की जज्बे को सलाम करते हुए यह पोस्ट शेयर की है। इसी तरह आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने भी युवराज सिंह को बेहतरीन क्रिकेट खेलने के लिए शुक्रिया कहा है। इसी तरह दुनियाभर में युवराज के फैंस अपने चहेते सितारे को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
The man who starred in India's 2007 World T20 and 2011 World Cup victories, @YUVSTRONG12 announces his retirement from International cricket.
What's your favourite #YuvrajSingh moment in international cricket? pic.twitter.com/7Bw5LnwOFG — BCCI (@BCCI) June 10, 2019
Yuvi can. Yuvi did. Always.
Thank you, champion. International Cricket will miss a match winner like you 💙💙💙#OneFamily #CricketMeriJaan #SteppingOut #YuvrajSingh @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/xetSR10fE7 — Mumbai Indians (@mipaltan) June 10, 2019
And #YuvrajSingh finishes things off in style!
The curtains come down on a remarkable career 🙌#ThankYouYuvraj #OrangeArmy #RiseWithUs @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/AHFtW9AHsq— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) June 10, 2019
वर्ल्ड कप की रोचक खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप