Move to Jagran APP

विराट कोहली टीम के साथ नहीं अकेले चार्टर्ड प्लेन से क्यों गए दुबई, सामने आई सच्चाई

Virat Kohli travel to Dubai alone from chartered plane विराट कोहली टीम के साथ नहीं बल्कि अकेले ही चार्टर्ड प्लेन से दुबई पहुंचे।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 02:05 PM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 08:53 PM (IST)
विराट कोहली टीम के साथ नहीं अकेले चार्टर्ड प्लेन से क्यों गए दुबई, सामने आई सच्चाई
विराट कोहली टीम के साथ नहीं अकेले चार्टर्ड प्लेन से क्यों गए दुबई, सामने आई सच्चाई

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2020 Virat Kohli travel to Dubai alone from chartered plane: रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दुबई पहुंचकर अपने फैंस के लिए एक तस्वीर सोशल मीडिया पोस्ट की। उन्हें आरसीबी की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट किए गए तस्वीरों में नहीं देखा गया था जिसके बाद फैंस ने अनुमान लगाया था कि वो टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ दुबई नहीं गए हैं। इसके बाद जब शुक्रवार की शाम में आरसीबी की टीम जैसे ही दुबई पहुंची उसके कुछ देर के बाद ही विराट ने अपने एक तस्वीर शेयर की और कन्फर्म किया कि वो दुबई पहुंच गए हैं। 

loksabha election banner

अब विराट दुबई कैसे पहुंचे इसके बारे में मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो वो एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से वहां पहुंचे थे। विराट ने बॉयो-सेफ्टी यानी जैव सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया था। वो पिछले पांच महीनों से अपने घर मे होम आइसोलेशन में थे और वो बेंगलुरु की यात्रा करके खुद को जोखिम में नहीं डालना चाहते थे। वहीं मुंबई कोविड 19 महामारी से मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित है। 

मुंबई मिरर के मुताबिक उन्होंने मुंबई में खुद को क्वारंटीन कर लिया था और कोविड 19 का टेस्ट भी करवाया था। इस वजह से वो बेंगलुरु नहीं आ सके और मुंबई से ही एक चार्टर्ड फ्लाइट से दुबई के लिए अकेले उड़ान भरी। उन्होंने दुबई जाने से पहले अपने कोविड 19 का टेस्ट करवाया था। वहीं दूसरी तरफ युजवेंद्रा सिंह चहल, उमेश यादव, नवदीप सैनी और अन्य कई भारतीय खिलाड़ी बेंगलुरु कुछ दिन पहले ही पहुंच गए थे। ये सभी खिलाड़ी वहां लगभग एक सप्ताह तक आइसोलेशन में रहे और फिर यूएई के लिए फ्लाइट पकड़ी।  

वहीं नियम के मुताबिक दुबई पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को आधिकारिक तौर पर छह दिन से लिए आइसोलेशन में रहना होगा। इस अवधी के दौरान उनका टेस्ट भी होता रहेगा और इसके बाद ही उन्हें ट्रेनिंग करने की इजाजत दी जाएगी। आइसोलेशन की अवधी में खिलाड़ियों को अपना कमरा छोड़ने की भी इजाजत नहीं है। आइपीएल की शुरुआत 19 सितंबर से यूएई में होगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.