विराट कोहली की फिटनेस का राज, तौलकर खाते हैं खाना, अनुष्का ने शेयर किया Video
अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो से जरिए बताया कि विराट कोहली किस तरह से अपना खाता तौलकर खाते हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। विराट कोहली अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और इसके लिए वो वर्कआउट के साथ-साथ अपने खान-पान का भी खास ख्याल रखते हैं। अपनी फिटनेस के लिए काफी सीरियस रहने वाले विराट कोहली को दुनिया के बेहद फिट क्रिकेटरों में गिना जाता है। कोविड 19 महामारी की वजह से विराट कोहली भी अपने घर में ही पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ हैं, लेकिन वो अपनी फिटनेस और डाइट का खास ख्याल रख रहे हैं ताकि उन्हें क्रिकेट शुरू होने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
विराट व अनुष्का सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय हैं और अब अनुष्का शर्मा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर तो यही लगता है कि विराट अपने खाने को लेकर बेहद पाबंद हैं। अनुष्का ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि विराट कोहली की मेहरबानी से हमारे घर में खाना भी तौलकर खाया जाता है। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें विराट व अनुष्का का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इसमें शायद अनुष्का विराट के लिए खाना तौल रही हैं। खाने का वजन जैसे ही 101 ग्राम होता है विराट कहते हैं कि मुझे 100 पसंद है और इतना ही चाहिए। इस पर अनुष्का हंसते हुए कहती हैं कि That was so cheesy
आपको बता दें कि विराट और अनुष्का को लंबे अरसे के बाद इतने दिनों तक साथ रहने का मौका मिला है। कुछ दिन पहले ही अनुष्का ने कहा था कि वो विराट से शादी के बाद पहले छह महीने तक उनसे साथ सिर्फ 21 दिन ही रह पाईं थीं। वहीं विराट ने एक वीडियो शेयर करके बताया था कि श्रेयस अय्यर कैसे उनके लिए घर का बना हुआ डोसा लेकर आए थे।