सेमीफाइनल में हार के बाद धौनी को साक्षी ने दिया ये प्यारा संदेश
भारत को टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों मिली हार के बावजूद सबका समर्थन मिल रहा है। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को भी उनकी पत्नी साक्षी की तरफ से एक खास संदेश मिला। साक्षी ने अपने फेसबुक पेज पर धौनी का जिक्र करते हुए यह संदेश
मुंबई। भारत को टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों मिली हार के बावजूद सबका समर्थन मिल रहा है। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को भी उनकी पत्नी साक्षी की तरफ से एक खास संदेश मिला।
साक्षी ने अपने फेसबुक पेज पर धौनी का जिक्र करते हुए यह संदेश लिखा - हमेशा आपके साथ माही। टीम इंडिया की नीली जर्सी हमेशा लहराती रहे। आप चाहे जीतो या हारो, हम आपको प्यार करते रहेंगे टीम इंडिया। आपने पिछले महीने हमे खुशनुमा यादें दी और कई चमत्कार किए। आपने हमें कई बार मुस्कुराने का मौका दिया है। हार से दुनिया खत्म नहीं हो जाती है। हम आपको प्यार करते रहेंगे कप्तान।
टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार पर फैंस उदास अवश्य हुए, लेकिन इस बार उन्होंने खिलाड़ियों के खिलाफ कोई नारेबाजी नही की। धौनी को संन्यास ले लेना चाहिए, इस तरह के नारे नहीं लगाए गए। इस बार तो भारतीय मीडिया का रवैया भी टीम के प्रति अच्छा रहा। टीम की हार के बावजूद पूर्व दिग्गजों ने भी खिलाड़ियों का समर्थन किया।
भारत ने इस मुकाबले में विराट कोहली के नाबाद 89 रनों की मदद से 2 विकेट पर 192 रनों का मजबूत स्कोर बनाया था। इसके बाद वेस्टइंडीज ने लेंडल सिमंस के नाबाद 82 रनों की मदद से अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर भारत को विश्व कप से बाहर कर दिया था।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें