Move to Jagran APP

रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

India vs South Africa Rohit Sharma Six Record रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालकर टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 12:55 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 06:44 PM (IST)
रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले खिलाड़ी
रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

नई दिल्ली, जेएनएन। India vs South Africa Rohit Sharma Six Record: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालकर टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला है। भारतीय टीम को ही नहीं, बल्कि खुद रोहित शर्मा को भी वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की तरह टेस्ट क्रिकेट में भी ओपनिंग पर बल्लेबाजी करना काफी पसंद आ रहा है। रोहित ने लगातार 3 साल 50 से ज्यादा छक्के मारकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

loksabha election banner

पहली बार ओपनिंग कर रहे रोहित शर्मा ने विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में शानदार शतक जड़ा था, जबकि दूसरी पारी में अर्धशतक के बेहद करीब हैं। इसी बीच रोहित शर्मा ने भारतीय टीम का 25 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो अभी तक दिग्गज बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के नाम दर्ज था। 

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

दरअसल, रोहित शर्मा भारत की ओर से एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। दूसरी पारी में तीसरा छक्का जड़ते ही रोहित शर्मा ने ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। रोहित शर्मा से पहले साल 1994 में लखनऊ में नवजोत सिद्धू ने श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 8 छक्के जड़े थे, जबकि साल 2009 में वीरेंद्र सहवाग ने श्रीलंका के ही खिलाफ 7 छक्के जड़े थे। 

एक टेस्ट मैच में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के

9 छक्के* - रोहित शर्मा बनाम साउथ अफ्रीका (2019)

8 छक्के - नवजोत सिंह सिद्धू बनाम श्रीलंका (1994)

7 छक्के - वीरेंद्र सहवाग बनाम श्रीलंका (2009)

7 छक्के - हरभजन सिंह बनाम न्यूजीलैंड (2010)

7 छक्के - अजिंक्य रहाणे बनाम साउथ अफ्रीका (2015) 

7 छक्के - हार्दिक पांड्या बनाम श्रीलंका (2017)

इस मामले में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। साल 2019 में रोहित शर्मा ने छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है। रोहित ने इससे पहले साल 2017 में 65 छक्के, जबकि साल 2018 में 74 छक्के जड़े थे। इस तरह लगातार तीन साल 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले वे दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं। 

हैरान करने वाली बात ये है कि रोहित शर्मा ने भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले ही ये कमाल किया हुआ है। रोहित ने वनडे इंटरनेशनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2013 में 16 छक्के जड़े थे, जबकि साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में 10 छक्के जड़े थे। अब टेस्ट क्रिकेट में भी वे एक पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा(अब तक 9 छक्के) छक्के जड़ चुके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.