वॉर्न ने चुनी श्रीलंका की सर्वश्रेष्ठ टीम, रणतुंगा व मैथ्यूज को नहीं मिली जगह
महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने विभिन्न देशों की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनने की कड़ी में इस बार पिछले 25 वर्षों की श्रीलंकाई टीम चुनी। इस टीम को लेकर भी बहसबाजी होगी, क्योंकि इसमें उन्होंने सफलतम कप्तानों में शामिल अर्जुन रणतुंगा और एंजेलो मैथ्यूज को जगह नहीं दी गई है।
लंदन। महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने विभिन्न देशों की सर्वश्रेष्ठ टीम चुनने की कड़ी में इस बार पिछले 25 वर्षों की श्रीलंकाई टीम चुनी। इस टीम को लेकर भी बहसबाजी होगी, क्योंकि इसमें उन्होंने सफलतम कप्तानों में शामिल अर्जुन रणतुंगा और एंजेलो मैथ्यूज को जगह नहीं दी गई है।
वॉर्न ने अपने आधिकारिक फेसबुक पर श्रीलंकाई टीम की सूची जारी की। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों की वह सर्वश्रेष्ठ श्रीलंकाई टीम जिनके खिलाफ मैं खेला। वॉर्न की इस टीम में श्रीलंका के एकमात्र वन-डे विश्व कप चैंपियन अर्जुन रणतुंगा को जगह नहीं दी गई है।
वॉर्न ने कहा कि टीम के 11वें खिलाड़ी के लिए (तेज गेंदबाज) उन्हें सबसे ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने इस स्थान के लिए नुवान जोएसा को चुना। हालांकि सनथ जयसूर्या, अरविंद डीसिल्वा और तिलकरत्ने दिलशान भी स्पिन गेंदबाजी करते हैं, इसके चलते रंगना हेराथ को जगह नहीं दी गई। वर्तमान कप्तान और ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज भी वॉर्न की टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे।
टीम : मर्वन अत्तापत्तू, सनथ जयसूर्या, अविष्का गुरुसिंघे, कुमार संगकारा, अरविंद डीसिल्वा, महेला जयवर्धने (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, चामिंडा वास, लसिथ मलिंगा, मुथैया मुरलीधरन, नुवान जोएसा।