Move to Jagran APP

पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस की नई जर्सी का अनावरण, इस लुक में नजर आएगी रोहित सेना

IPL 2021 मुंबई इंडियंस ने आइपीएल के आगामी सत्र यानी IPL 2021 के लिए नई जर्सी का अनावरण किया जिसमें ब्रह्माण्ड की संचरना के पांच मूल तत्वों पृथ्वी जल अग्नि वायु और आकाश का समावेश है और यह फ्रेंचाइजी के मूल्यों को दर्शाता है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 09:05 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 09:05 PM (IST)
पांच बार की IPL चैंपियन मुंबई इंडियंस की नई जर्सी का अनावरण, इस लुक में नजर आएगी रोहित सेना
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आइपीएल 2021 में नई जर्सी में नजर आएंगे (एपी फोटो)

मुंबई, प्रेट्र। इंडियन प्रीमियर लीग की गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आइपीएल के आगामी सत्र यानी IPL 2021 के लिए नई जर्सी का अनावरण किया, जिसमें ब्रह्माण्ड की संचरना के पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है और यह फ्रेंचाइजी के मूल्यों को दर्शाता है। जर्सी के बारे में टीम के प्रवक्ता ने कहा, 'मुंबई इंडियंस ने हर साल एक विरासत को आगे बढ़ाया है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। हमारे पांच आइपीएल खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। हम इस साल अपनी जर्सी के माध्यम से इसे दिखा पा रहे हैं।'

loksabha election banner

पहले की तरह नीले रंग की इस जर्सी में सुनहरे रंगों का ज्यादा इस्तेमाल है। मुंबई इंडियंस ने अपनी नई जर्सी के बारे में एक शानदार वीडियो के जरिए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया। इस वीडियो के जरिए एमआइ के प्रति फैंस के प्यार को भी बेहद शानदार तरीके से बताया गया है। ये वीडियो काफी आकर्षक और मजेदार है। 

आपको बता दें, साल 2008 से जब आइपीएल की शुरुआत हुई थी तब से लेकर अब तक ये टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार चैंपियन बन चुकी है। आइपीएल 2020 में भी रोहित की कप्तानी में यूएई में ये टीम दिल्ली को हराकर पांचवीं बार चैपियन बनी थी। इससे पहले साल 2019 में भी सीएसके को हराकर ये टीम चैंपियन बनी थी। मुंबई इंडियंस की किस्मत तब बदली जब रोहित शर्मा टीम के कप्तान बने। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पहली बार साल 2013 में चैंपियन बनाया था। इसके बाद इस टीम ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर फिर 2015, 2017, 2019 और 2020 में ये कमाल फिर से कर दिखाया। अब इस सीजन में गत चैंपियन टीम आइपीएल में अपने अभियान का आगाज नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.