Move to Jagran APP

Dhoni के फार्म हाउस में तैयार हो रही नई नस्ल की गायें, किसानों के लिए करने जा रहे हैं ये बड़ा काम

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी जल्द ही झारखंड के किसानों के लिए बड़ा काम करने जा रहे हैं। इस दिशा में काम शुरू हो चुका है। रांची के ही कांके प्रखंड स्थित सेम्बो में उनका फार्म हाउस है जहां माही का सपना आकार ले रहा है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 05:55 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 06:15 AM (IST)
एम एस धौनी बेटी जीवा के साथ (फोटो- इंस्टाग्राम)

संजीव रंजन, रांची। क्रिकेट के बाद जैविक खेती करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी जल्द ही झारखंड के किसानों को निशुल्क गायें मुहैया कराएंगे। इस दिशा में उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। रांची के ही कांके प्रखंड स्थित सेम्बो में उनका फार्म हाउस है, जहां माही का सपना आकार ले रहा है। यहां डेनमार्क की गायों की तरह नई नस्ल की गाय तैयार की जा रही है।

loksabha election banner

माही की सोच किसानों को ऐसी गायें मुहैया कराने की है, जो अधिक से अधिक दूध दे और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो। बहरहाल माही ने अपनी इस योजना को सार्वजनिक नहीं किया है। फार्म हाउस में काम करने वालों की मानें तो जब फार्म हाउस तैयार किया जा रहा था, तभी माही ने यह विचार जाहिर किया था। वो गाय की ऐसी नस्ल चाहते हैं, जो डेनमार्क की ही गायों की तरह अधिक से अधिक दूध दे। माही अपनी इस योजना को केंद्र में रखकर एक पशु चिकित्सक की मदद ले रहे हैं, जो उनके मित्र भी हैं।

एक साल बाद गाय बांटने की है योजना

धौनी की योजना लगभग एक साल बाद किसानों के बीच गायों के वितरण की है। धौनी जिन किसानों को गाय देंगे, उसका पूरा विवरण अपने पास रखेंगे। समय-समय पर किसानों के पास जाकर खुद गायों की स्थिति की जानकारी लेंगे। जो किसान इन गायों की देखरेख सही तरीके से नहीं करेंगे, उनसे गाय वापस ले लेंगे। धौनी के फार्म हाउस में अभी लगभग 105 गायें हैं। इसमें फ्रांस की फ्रीजियन, साहीवाल, पंजाब के साथ-साथ स्थानीय गायें भी शामिल हैं।

फूल गोभी और टमाटर की हो रही है बिक्री

धौनी वर्तमान में जैविक खेती कर रहे हैं। अभी टमाटर और गोभी बाजार में उपलब्ध है। जल्द ही मटर की फसल भी बाजार में उपलब्ध होगी। शहर में छह स्थानों पर माही ने अपना सेंटर बना रखा है, जहां से सब्जी, दूध आदि की बिक्री हो रही है। 

कड़कनाथ के लिए अभी से बढ़ गई है मांग

अपने फार्म हाउस में धौनी मछली और मुर्गी पालन भी कर रहे हैं। उनके द्वारा पाले जा रहे कड़कनाथ मुर्गे की मांग अभी से होने लगी है। अधिकतर लोग यह जानना चाहते हैं कि कड़कनाथ कब बाजार में उपलब्ध होगा। धौनी के फार्म हाउस की गायों की देखभाल करने वाले डाक्टर विश्वनाथ ने बताया कि सभी काम योजना के अनुसार चल रहा है। अभी बाजार में तीन सौ लीटर दूध जा रहा है। कई काम अभी होने हैं, जिसकी जानकारी समय पर दी जाएगी। रांची के रातू रोड की रहने वाली प्रभा वर्मा के अनुसार माही के फार्म हाउस की सब्जियां और दूध उन्नत किस्म के हैं, जो खाने में स्वादिष्ट तो हैं ही, स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.