मुंबई इंडियंस फैमिली का हुआ विस्तार, इन नामों के साथ उतारी दो नई टीमें
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी मुंबई इंडियंस फैमिली का विस्तार किया है। उन्होंने दो नई टीमों का नामकरण भी किया है। पहली टीम है मुंबई एमिरेट्स और दूसरी टीम में मुंबई केपटाउन जो दो अलग-अलग टी20 लीग का हिस्सा होंगी।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। आइपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस फैमिली का आज विस्तार हो गया है। मुंबई इंडियंस के मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने दो नई टीमों को अपने परिवार में शामिल कर लिया है। शामिल की गई दो नई टीमों के नाम है मुंबई एमिरेट्स और और मुंबई केपटाउन। एमआई एमिरेट्स की टीम दुबई में होने वाले इंटरनेशनल लीग टी20 में खेलेगा तो दूसरी टीम एमआई केपटाउन साउथ अफ्रीका में होने वाले टी20 लीग का हिस्सा होंगे।
एमआई एमिरेट्स और एमआई केपटाउन, यह नाम इसलिए रखा गया है कि यह उस क्षेत्र से ताल्लुक रखता है। एमआई एमिरेट्स का उच्चारण करने पर 'माई एमिरेट्स' और 'माई केपटाउन' होता है जो वहां के फैंस को समर्पित की गई है। नई टीमें प्रतिष्ठित मुंबई इंडियंस की पहचान को आगे बढ़ाने का काम करेंगी। ये टीमें आगे चलकर मुंबई इंडियंस की विरासत को आगे बढ़ाएंगे जो आइपीएल में मुंबई इंडियंस ने इतने दिनों में कमाया है।
इस मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर नीता अंबानी ने कहा कि एमआई एमिरेट्स' और 'एमआई केप टाउन' का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है, जो हमारे मुंबई इंडियंस वन फैमिली में सबसे नया है। हमारे लिए एमआई क्रिकेट के अलावा भी बहुत कुछ है।
🚨 Welcoming @MIEmirates & @MICapeTown into our FA𝐌𝐈LY OF TEAMS! 💙
📰 Read more - https://t.co/85uWk804hU#OneFamily #MIemirates #MIcapetown @EmiratesCricket @OfficialCSA— Mumbai Indians (@mipaltan) August 10, 2022
यह सपने देखने, निडर होने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की क्षमता का प्रतीक है। मुझे यकीन है कि एमआई एमिरेट्स और एमआई केप टाउन दोनों उसी प्रकृति को आगे बढ़ाएंगे जो और एमआई की वैश्विक क्रिकेट विरासत को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे! ”