Move to Jagran APP

MS Dhoni के माता-पिता कोरोना से संक्रमित, रांची के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के माता-पिता कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। दोनों रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। धौनी के पिता और माता रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

By TaniskEdited By: Published: Wed, 21 Apr 2021 10:47 AM (IST)Updated: Wed, 21 Apr 2021 11:40 AM (IST)
MS Dhoni के माता-पिता कोरोना से संक्रमित, रांची के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज
महेंद्र सिंह धौनी के माता-पिता कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

रांची, जेएनएन। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के माता-पिता कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। दोनों रांची के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पिता पान सिंह धौनी और माता देवकी बरियातू रोड स्थित पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। अस्पताल के अनुसार दोनों की हालत सामान्य है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी ठीक है। संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।  

loksabha election banner

बता दें कि धौनी फिलहाल आइपीएल 2021 में व्यस्त हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर टूर्नामेंट का आयोजन बंद स्टेडियम में हो रहा है। वह चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान हैं और फिलहाल मुंबई में हैं। आज चेन्नई  का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से होना है। उनकी टीम तीन मैचों में दो मैच जीतकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। 

झारखंड में 22  अप्रैल से 29 अप्रैल तक एक सप्‍ताह का लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड में 22  अप्रैल से 29 अप्रैल तक एक सप्‍ताह का लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य में मंगलवार को 4401 नए मामले सामने आए और 46 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक एक लाख 67 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 1502 लोगों की मौत हो गई है। रांची में इस दौरान 1404 नए मामले सामने आए। वहीं 14 लोगों की मौत हो गई

देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है

देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। मामले लगातार बढ़े रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग तीन लाख मामले सामने आए हैं और  दो हजार से अधइक लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में  दो लाख 95 हजार 041 मामले सामने आए हैं और  2023 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक कुल कोरोना ते एक करोड़ 56 लाख  16 हजार 130 मामले सामने आ गए हैं। वहीं एक लाख  82 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.