Move to Jagran APP

IPL 2020: मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ, जानिए MI का पूरा शेड्यूल

IPL 2020 इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस आइपीएल के 13वें सीजन में अपने अभियान का आगाज चेन्नई के खिलाफ करेगी।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 06:18 PM (IST)
IPL 2020: मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ, जानिए MI का पूरा शेड्यूल
IPL 2020: मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ, जानिए MI का पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2020 schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के पूरे कार्यक्रम का एलान कर दिया गया। इस बार लीग की मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने अभियान का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करेगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में एक बार फिर से मुंबई की टीम को इस खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा है। मौजूदा चैंपियन टीम मुंबई अगर यूएई में फिर से खिताब जीत लेता है तो वो रिकॉर्ड पांचवीं बार आइपीएल विनर बनेगा, लेकिन उसके लिए इस टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी। 

loksabha election banner

मुंबई इंडियंस को कुल 14 लीग मुकाबले खेलने हैं जिसमें वो 19 सितंबर को एम एस धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई से भिड़ेगा। इसके बाद 23 सितंबर को उसका मुकाबला केकेआर के साथ होगा तो वहीं वो 28 सितंबर को विराट की कप्तानी वाली आरसीबी से भिड़ेगा। इस टीम का आखिरी मुकाबला 3 नवंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शारजाह में खेला जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि इस बार मुंबई के सारे लीग मुकाबले कब, कहां और किसके साथ होंगे साथ ही साथ उनका समय क्या होगा। 

मुंबई इंडियंस के सभी 14 लीग मुकाबले कब, कहां, कितने बजे और किसके साथ खेले जाएंगे, पूरी लिस्ट

-19 सितंबर विरुद्ध चेन्नई सुपरकिंग्स, 7:30 PM अबु धाबी
-23 सितंबर विरुद्ध कोलकाता नाइट राइडर्स, 7:30 PM अबु धाबी
-28 सितंबर विरुद्ध रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, 7:30 PM दुबई
-1 अक्टूबर विरुद्ध किंग्स इलेवन पंजाब, 7:30, PM अबु धाबी
-4 अक्टूबर विरुद्ध सनराइजर्स हैदराबाद, 3:30 PM शारजाह
-6 अक्टूबर विरुद्ध राजस्थान रॉयल्स, 7:30 PM अबु धाबी
-11 अक्टूबर विरुद्ध दिल्ली कैपिटल्स, 7:30 PM अबु धाबी
-16 अक्टूबर विरुद्ध कोलकाता नाइट राइडर्स, 7:30 PM अबु धाबी
-18 अक्टूबर विरुद्ध किंग्स इलेवन पंजाब, 7:30 PM दुबई
-23 अक्टूबर विरुद्ध चेन्नई सुपरकिंग्स, 7:30 PM शारजाह
-25 अक्टूबर विरुद्ध राजस्थान रॉयल्स, 7:30 PM अबु धाबी
-28 अक्टूबर विरुद्ध रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, 7:30 PM अबु धाबी
-31 अक्टूबर विरुद्ध दिल्ली कैपिटल्स, 3:30 PM दुबई
-3 नवंबर विरुद्ध सनराइजर्स हैदराबाद, 7:30 PM शारजाह

आपको बता दें कि यूएई में इस बार खेले जाने वाले मैचों के समय में बदलाव किए गए हैं। शाम के सभी मैच भारतीय समय के मुताबिक 7.30 बजे से खेले जाएंगे जबकि दोपहर में होने वाले मुकाबले 3.30 मिनट से खेले जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.