Move to Jagran APP

मार्टिन गप्टिल का वर्ल्ड कप 2019 में शर्मनाक प्रदर्शन, पिछली बार ठोका था दोहरा शतक

ICC Cricket World Cup 2019 Final न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के लिए वर्ल्ड कप 2019 बेहद शर्मनाक रहा है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 04:33 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 04:33 PM (IST)
मार्टिन गप्टिल का वर्ल्ड कप 2019 में शर्मनाक प्रदर्शन, पिछली बार ठोका था दोहरा शतक
मार्टिन गप्टिल का वर्ल्ड कप 2019 में शर्मनाक प्रदर्शन, पिछली बार ठोका था दोहरा शतक

नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019 Final: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल के लिए वर्ल्ड कप 2019 बेहद शर्मनाक रहा है। वर्ल्ड कप 2019 से 8 टीम बाहर हो गई हैं और 2 फाइनल में खेल रही हैं लेकिन किसी भी टीम के सलामी बल्लेबाज का ये वर्ल्ड कप इतना खराब नहीं गया जितना मार्टिन गप्टिल का गया है। 

loksabha election banner

वर्ल्ड कप 2015 में दोहरा शतक लगाने के साथ-साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे मार्टिन गप्टिल ने इस वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 186 रन बनाए हैं, जिसमें एक 73 रन की पारी भी शामिल है। मार्टिन गप्टिल इस वर्ल्ड कप में दो बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। इसके अलावा 3 पारियों में मार्टिन गप्टिल दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए हैं। 

मार्टिन गप्टिल ने वर्ल्ड कप 2015 में न्यूजीलैंड के लिए 547 रन बनाए थे, जिसमें एक 237 रन की पारी भी शामिल थी। मार्टिन गप्टिल की ये पारी वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी निजी पारी है। हालांकि, क्रिस गेल ने उस वर्ल्ड कप में वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला दोहरा शतक ठोका था लेकिन मार्टिन गप्टिल ने वो रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

मार्टिन गप्टिल की इस खराब परफॉर्मेंस की वजह से टीम सिर्फ एक बार शतकीय साझेदारी कर पाई है। इसके अलावा किसी भी मैच में टीम को 50 रन की भी शुरुआत नहीं मिली है। मार्टिन गप्टिल और कोलिन मुनरो ने पहले मैच में 137 रन बनाकर श्रीलंका को 10 विकेट से हराया था लेकिन उसके कुछ मैचों के बाद मुनरो ड्रॉप हो गए और गप्टिल खेलते रहे। 

मार्टिन गप्टिल ने फाइनल समेत वर्ल्ड कप 2019 में 10 पारियां खेली हैं, जिसमें 20.66 के औसत से सिर्फ 186 रन बनाए हैं। इसमें से अगर 73 रन की पारी को हटा दिया जाए तो उनका एवरेज 12.55 का रह जाता है जो किसी भी सलामी बल्लेबाज के लिए इस स्तर पर बहुत ही शर्मनाक है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.